Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के परिसर में हेमराज बैरवा ने किया वृक्षारोपण

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra, Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling, Tree Plantation Drive 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 11:54 IST

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के पूर्व छात्र संघ द्वारा आज काॅलेज परिसार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त  कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय द्वार के समीप  जामुन का पौधा रोपित किया।

पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष संजीव गांधी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पठानिया ने भी इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र संघ के सदस्य, महाविद्यालय का स्टाॅफ, तथा एनएसएस और एनसीसी के वर्तमान छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए और पूरे परिसर में पौधे लगाए।

पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष संजीव गांधी ने जानकारी दी कि पर्यावरण संरक्षण और अपने काॅलेज परिसर को हराभरा व सुंदर बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान के तहत 150 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इन पौधों में जामुन, आंवला, बाॅटल ब्रश, चेरी, भेरा, हरड़, पुज्जा, शीशम, कचनार, सिल्वर ओक, और मोरपंखी जैसी प्रजातियाँ शामिल हैं।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ कार्यकारिणी के सदस्य सोम जैकारिया, अश्वनी कौल, द्वारका शर्मा, विजय जैकारिया, परविंदर पाॅल तथा होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अभियान को समर्थन प्रदान किया।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra , Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling , Tree Plantation Drive 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD