Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रोमांचक मुकाबले में छह रन से जीता भारत, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mohammed Siraj, Harry Brook
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 10:59 IST

भारत ने 'केंनिग्टन ओवल' में खेले गए रोमांचक मुकाबले को 6 रन से अपने नाम किया। पांचवां टेस्ट जीतने के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की। मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम पहली पारी में महज 224 रन ही बना सकी। 

इस पारी में करुण नायर ने 57 रन बनाए, लेकिन टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। इंग्लैंड के लिए इस पारी में गस एटकिंसन ने सर्वाधिक पांच शिकार किए, जबकि जोश टंग ने तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाते हुए 23 रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली। 

इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 53 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट चटकाए, जबकि आकाश दीप ने एक खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया।

दूसरी पारी में भारत 70 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा चुका था। यहां से यशस्वी जायसवाल ने आकाश दीप के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। जायसवाल ने 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 118 रन बनाए, जबकि आकाश दीप ने 66 रन की पारी खेली। 

इनके अलावा रवींद्र जडेजा (53) और वाशिंगटन सुंदर (53) ने अर्धशतक जमाए। भारत की दूसरी पारी में जोश टंग ने पांच विकेट हासिल किए। गस एटकिंसन को तीन, जबकि जेमी ओवरटन को दो सफलताएं हाथ लगीं। इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट मिला। 

जैक क्रॉली (14) और बेन डकेट (54) के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ओली पोप (27) जब आउट हुए, उस वक्त टीम तीन विकेट खोकर 106 रन बना चुकी थी। यहां से जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ 195 रन जोड़ते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया।

रूट ने 105 रन बनाए, जबकि ब्रूक ने 111 रन की पारी खेली। मुकाबले के अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की दरकार थी, लेकिन 347 के स्कोर पर जेमी स्मिथ का विकेट निकालने के बाद भारत ने मैच में वापसी करते हुए इंग्लैंड को 367 रन पर ऑलआउट कर दिया।

इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने 336 रन से दूसरा मैच जीतते हुए सीरीज में बराबरी कर ली। इंग्लैंड ने तीसरा मैच 22 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद चौथा मैच ड्रॉ रहा था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mohammed Siraj , Harry Brook

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD