Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

दुबई से अजय कुमार का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा

सरबत का भला ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से एयरपोर्ट से घर भेजा गया पार्थिव शरीर

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 18:12 IST

जिला मोगा की तहसील बाघा पुराना के गांव राजेआणा से संबंधित 34 वर्षीय अजय कुमार पुत्र राम प्रकाश का पार्थिव शरीर आज दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पहुंचा। इसके पश्चात सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा द्वारा यह पार्थिव शरीर उनके गांव स्थित घर तक पहुंचाया गया।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति और ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय ने बताया कि अजय कुमार भी अन्य युवाओं की तरह अपने परिवार की गरीबी को दूर करने के लिए पिछले पाँच वर्षों से दुबई में मेहनत-मजदूरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीते 24 जुलाई को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

डॉ.ओबेरॉय ने बताया कि आज अमृतसर एयरपोर्ट पर पीड़ित परिवार की उपस्थिति में ट्रस्ट के जिला प्रधान शिशपाल सिंह लाडी, जनरल सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह संधू और इंजीनियर जगदेव सिंह छीना ने पार्थिव शरीर प्राप्त कर ट्रस्ट की एम्बुलेंस सेवा से उनके घर तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी बताया कि अजय कुमार का पार्थिव शरीर भारत भेजने में आया सारा खर्च उसकी कार्यस्थल कंपनी द्वारा वहन किया गया है। 

डॉ. ओबेरॉय ने कहा कि ट्रस्ट की मोगा जिला टीम जल्द ही परिवार की आर्थिक स्थिति का आकलन करने के बाद जरूरत अनुसार अजय कुमार के परिवार को महीनावार पेंशन भी उपलब्ध करवाएगी।  गौरतलब है कि डॉ. ओबेरॉय की अगुवाई में अब तक लगभग 422 अभागे युवाओं के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाए जा चुके हैं और पिछले कुछ समय से अमृतसर एयरपोर्ट से शवों को घर पहुंचाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा भी आरंभ की गई है।

इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद मृतक के पिता राम प्रकाश, भाई दविंदर कुमार, सोमा आदि ने इस कठिन घड़ी में मदद के लिए डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय का दिल से धन्यवाद किया।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD