Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

झज्जर में दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब

हमारी सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर सभी वर्गों को विकास में बराबर भागीदार बनाया : गंगवा

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Jhajjar, Daksha Prajapati Jayanti, Guru Daksha Prajapati Jayanti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झज्जर , 03 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 17:01 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया है, जिसके चलते आज प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल रही है। नौकरियों में पारदर्शिता आने से युवाओं में उत्साह है। श्री गंगवा रविवार को झज्जर में आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

श्री गंगवा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर नौकरियों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भाई-भतीजावाद हावी था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद बिना पर्ची और खर्ची के पारदर्शी भर्ती प्रणाली लागू की गई, जिससे युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है।उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को झज्जर जिले के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों के साथ भिवानी में आयोजित गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में भारी संख्या में लोग पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में दक्ष प्रजापति समाज के हित में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रदेश के दो हजार गांवों में समाज को पांच-पांच एकड़ भूमि प्रदान की जाएगी।श्री गंगवा ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा सरकार के गठन के बाद हरियाणा सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया कि समाज को दिशा देने वाले महापुरुषों, गुरुओं और संतों की जयंती हर वर्ष राज्य स्तर पर मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़कों के सुधार कार्य निरंतर जारी हैं। अब तक 15 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों पर पैचवर्क का कार्य किया जा चुका है। छह हजार किलोमीटर सड़कों के रिपेयर टेंडर प्रक्रिया में हैं और पांच हजार किलोमीटर सड़कों पर मरम्मत कार्य प्रगति पर है, जो दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगा।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Jhajjar , Daksha Prajapati Jayanti , Guru Daksha Prajapati Jayanti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD