Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

एक पेड़ मां के नाम अभियान को उद्योगों से भी मिला समर्थन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं भूपेंद्र यादव तथा हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह की अगुवाई में औद्योगिक संगठनों के 4 हजार प्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Bhupender Yadav, Rao Narbir Singh, Manesar, Ek Ped Maa Ke Naam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 02 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 15:26 IST

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को अब औद्योगिक संगठनों से भी अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। शनिवार को आईएमटी मानेसर में आयोजित विशेष पौधारोपण कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह तथा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में 4 हजार से अधिक औद्योगिक प्रतिनिधियों ने एक साथ पौधारोपण कर अभियान को गति दी।

कार्यक्रम के दौरान मानेसर के पांच विभिन्न स्थलों नामतः सेक्टर 2 स्थित होंडा पॉइंट तथा सोना कोमस्टार संस्थान, सेक्टर 8 स्थित मारुति के प्रवेश द्वार तथा विविडीएन, सेक्टर 5 स्थित फोर्टिस अस्पताल परिसर तथा बाहर स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण के प्रति सामूहिक संकल्प की मिसाल पेश की गई। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे अपने-अपने स्तर पर वृक्षारोपण को नियमित जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया जागरूकता का आह्वान

 पौधारोपण से पूर्व आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति के संपूर्ण जीवन में औसतन 15 पेड़ों की आवश्यकता होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह कम से कम इतने पेड़ अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे औद्योगिक और शहरी दबाव वाले जिलों में वायु गुणवत्ता एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है, ऐसे में इस प्रकार के जन-सहभागिता वाले अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने उद्योग संगठनों के इस सहयोग को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत बनाने का कार्य करेगी।

पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने औद्योगिक सहभागिता की प्रशंसा

हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले उद्योग अब पर्यावरण की दिशा में भी अपना दायित्व निभा रहे हैं, यह अत्यंत प्रेरणादायक है। 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियान से जनभावनाएं जुड़ रही हैं, और जब समाज, शासन व उद्योग साथ आएं तो हरियाली का लक्ष्य दूर नहीं है। 

उन्होंने बताया कि सरकार हरियाणा के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में चरणबद्ध ढंग से इस प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाएगी, जिससे ग्रीन कवरेज में निरंतर वृद्धि हो सके।इस अवसर पर प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संस्थागत प्राथमिकता बन चुका है। उद्योगपतियों ने अपनी फैक्ट्रियों व परिसरों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, निगमायुक्त गुरुग्राम प्रदीप दहिया, डीसीपी मानेसर दीपक, निगमायुक्त मानेसर आयुष सिन्हा, उप वन संरक्षक राज कुमार, एसडीएम मानेसर दर्शन यादव, पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता,  एचएसआइआइडीसी से चीफ कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bhupender Yadav , Rao Narbir Singh , Manesar , Ek Ped Maa Ke Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD