Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

रुबीना से घंटों चली लड़ाई को चुटकी में सुलझा देते हैं अभिनव शुक्ला, बताया क्या है उनके जादुई शब्द

Rubina Dilaik, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 12:45 IST

टीवी पर आने वाला शो 'पति पत्नी और पंगा' इन दिनों काफी चर्चा में है। इसमें रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी नजर आएंगे। इस बीच कपल ने बताया कि बच्चियों की पैदाइश के बाद वह किस तरह से अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रख रहे हैं। साथ ही अपने उन जादुई शब्दों के बारे में भी बताया, जिन्हें बोलकर वह घंटों चली लड़ाई को चुटकी में सुलझा लेते हैं। 

आईएएनएस ने जब रुबीना से इस शो को करने के पीछे का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया, "मां बनने के बाद मैं अपने पति के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती थी और कुछ मस्ती करनी थी, इसलिए ये शो चुना।" वहीं जब अभिनव से पूछा गया कि क्या वे आलोचनाओं से डरते हैं, तो इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "अगर रुबीना को कोई दिक्कत नहीं, तो मुझे भी नहीं। अगर उन्हें थोड़ी दिक्कत है, तो मुझे बहुत ज्यादा दिक्कत है, और अगर रुबीना को बहुत ज्यादा है, तो फिर समझो सामने वाला गया काम से।"

पति-पत्नी के बीच मतभेदों को लेकर अभिनव ने कहा, "हम हर समस्या को उसके आकार और समय के अनुसार सुलझाते हैं। कई समस्याएं तो घंटों में सुलझ जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं जो कई दिनों में जाकर सुलझती हैं। लेकिन आखिर में मेरी जादुई लाइन यही रहती 'है—'जो तुम कहो, बेबी।'"इस शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर होस्ट कर रहे हैं। 

रुबीना ने मुनव्वर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके वन-लाइनर्स कमाल के हैं और वह सेट पर उनके साथ काम को काफी एन्जॉय करती हैं।आईएएनएस ने जब रुबीना से 'साइलेंट ट्रीटमेंट' के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "यह मेरी तरफ से एक तरह का पीछे हटना होता है। मैं सोचती हूं, लेकिन बाद में कम्यूनिकेशन जरूरी मानती हूं और बात करना शुरू कर देती हूं, क्योंकि दुनिया के सामने आप चाहे जितने भी माचो बनो, रिश्ते में इमोशंस जरूरी हैं।

"प्यार और समझ में से किसे चुनें, इस पर उन्होंने बड़ी खूबसूरती से जवाब दिया और कहा, "प्यार और समझ दोनों जरूरी हैं। जैसे चाय में दूध और शक्कर और खाने में सब्जी और मसाला, दोनों का अपना रोल होता है।"रिएलिटी शोज के स्क्रिप्टेड होने को लेकर रुबीना ने कहा, "ये स्क्रिप्टेड नहीं होते, लेकिन इन्हें एक दिशा दी जाती है। जिस चीज को दर्शक पसंद करते हैं, उस पर जोर दिया जाता है।"

 

Tags: Rubina Dilaik , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD