Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में "कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में सार्वजनिक पुस्तकालयों के बदलते स्वरूप" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 02 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 11:09 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को "कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में सार्वजनिक पुस्तकालयों के बदलते स्वरूप" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। यह संगोष्ठी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी के संरक्षण में आयोजित की गई तथा इसका प्रायोजन राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सूचना एवं संचार अध्ययन विद्यापीठ के डीन तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. भवनाथ पाण्डेय के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बताया कि आज के समय में पुस्तकालयों को एआई आधारित तकनीकों से जोड़ना बहुत जरूरी है ताकि वे आधुनिक और उपयोगकर्ता-केंद्रित बन सकें।

जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रोशन लाल रैना ने आभासी पटल पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पुस्तकालयों को एआई तकनीक को अपनाने की सख्त जरूरत है ताकि वे अधिक प्रभावी और उपयोगकर्ता अनुकूल बन सकें। उन्होंने पुस्तकालय कर्मियों को फिर से प्रशिक्षित करने, नई तकनीकों को अपनाने, और डेटा आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की प्रो. शिल्पी वर्मा ने सम्मानित अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। उन्होंने बताया कि कैटलॉगिंग, डिजिटल संग्रहण, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और चैटबॉट्स जैसी तकनीकों से पुस्तकालयों में बड़ा बदलाव आ रहा है। साथ ही उन्होंने एआई के नैतिक पहलुओं पर भी चर्चा की।

प्रो. रूपक चक्रवर्ती (पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़) ने मेटाडेटा प्रबंधन और स्मार्ट सूचना खोज प्रणाली में एआई के उपयोग से जुड़े केस स्टडी प्रस्तुत किए और कहा कि नैतिक दिशानिर्देशों का पालन भी जरूरी है।समापन सत्र में, टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी की लाइब्रेरियन डॉ. नीजा सिंह ने विशेष रूप से ग्रामीण पुस्तकालयों में एआई को समावेशी रूप से अपनाने की वकालत की।

सीयू पंजाब के प्रति-कुलपति प्रोफेसर किरण हजारिका ने इस पहल की सराहना की और पुस्तकालयों को भविष्य के लिए तैयार करने तथा 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और प्रौद्योगिकीविदों के बीच सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर उन्होंने प्रो. सोनल सिंह और डॉ. भवनाथ पाण्डेय द्वारा संपादित पुस्तक "फेस्टश्रिफ्ट" का भी विमोचन किया।

संगोष्ठी में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए और कैटलॉगिंग, वर्चुअल सेवाओं और सूचना पहुंच में एआई के प्रयोग पर चर्चा की। संगोष्ठी का समापन आयोजन सचिव डॉ. ऋषभ श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने वक्ताओं, प्रतिभागियों, प्रायोजकों और विभाग के शोधार्थियों तथा छात्रों के योगदान को विशेष रूप से स्वीकार किया। 

इस अवसर पर डॉ. सुखदेव सिंह, श्री सोमेश राय, डॉ. फ्लोरेंस गुइटे सहित विश्वविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे। इस संगोष्ठी में देश भर से प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, पुस्तकालय विज्ञान विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने भाग लिया।

 

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD