Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ग्रीस से 48 वर्षीय हरजिंदर सिंह का पार्थिव शव अमृतसर पहुंचा

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 02, 2025, 18:11 IST

जिला शहीद भगत सिंह नगर की तहसील बलाचौर के निकटवर्ती गांव धोल के साथ संबंधित 48 वर्षीय हरजिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह का पार्थिव शव आज सुबह श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर में पहुंचने के बाद सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा द्वारा उसके घर भेजा गया। इस सबंध में जानकारी देते हुए दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत का भला चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉक्टर एस.पी सिंह ओबरॉय ने बताया कि हरजिंदर सिंह भी अन्य युवाओं की तरह अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए करीब पिछले 20 वर्षों से ग्रीस में मेहनत कर रहा था।  

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने उनकी अमृतसर टीम के साथ संपर्क करके बताया था कि गत 14 जुलाई को ग्रीस में हुए एक दर्दनाक मोटरसाइकिल हादसे दौरान हरजिंदर सिंह की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह अमृतसर हवाई अड्डे से पार्थिव शव पीड़ित परिवार की उपस्तिथि में ट्रस्ट के नुमांइदे राजबीर सिंह की तरफ से प्राप्त करके ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा द्वारा उसके घर तक भेजा गया है। 

डॉ. ओबरॉय ने यह भी बताया कि हरजिंदर सिंह अपने पीछे करीब 95 वर्षीय बुजुर्ग माता-पिता के अलावा अपनी पत्नी, बेटी और बेटे को छोड़ गया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की संबंधित जिला टीम द्वारा जल्द ही परिवार की आर्थिक हालत से अवगत करवाने के बाद हरजिंदर सिंह के परिवार को जरूरत अनुसार मासिक पेंशन भी दी जाएगी।

गौरतलब है कि डॉ. ओबेरॉय की अगुवाई में अब तक 421 के करीब बदनसीब युवाओं के पार्थिव शव उनके परिजनों तक पहुंचाए जा चुके हैं और पिछले कुछ समय से हवाई अड्डा अमृतसर से मृतक शव घरों तक पहुंचाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद मृतक के चचेरे भाई हरनेक सिंह, नछत्तर सिंह और काला सिंह अन्यों ने डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय का इस कठिन घड़ी में बड़ी मदद करने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD