Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहाली में तीन माह के वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का विशेष कैम्प आयोजित

RBI, Reserve Bank of India, Ajay Kumar, Ashok Chandra, NABARD, RBI Chandigarh, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 02, 2025, 18:01 IST

भारत सरकार वित्त मंत्रालय एवं भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में जिला मोहाली के झिऊरहेड़ी गांव में तीन माह के वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय कुमार, कार्यपालक निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक उपस्थित रहे। उनके साथ श्री अशोक चंद्र  प्रबंध निदेशक एवम मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक , श्री विवेक श्रीवास्तव, रीजनल डाइरेक्टर, भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़, श्री विनोद कुमार आर्य, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड , श्री पंकज सेतिया महा प्रबंदक  भी मौजूद रहे ।

इस अवसर पर  परमेश कुमार, संयोजक, SLBC पंजाब , राम किशोर मीणा, उपमहाप्रबंधक, पीएनबी व SLBC पंजाब, पंकज आनंद, सर्कल हेड, पीएनबी, तथा एम. के. भारद्वाज, एलडीएम मोहाली भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एसबीआई, पीजीबी, पीएसबी, बीओबी, यूबीआई, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक व आईसीआईसीआई बैंक के राज्य प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यपालक निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, अजय कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलाया जा रहा यह तीन माह का विशेष वित्तीय समावेशन पंजीकरण अभियान, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खोलना, निष्क्रिय खातों में केवाईसी दस्तावेज प्राप्त करना, जीवन और दुर्घटना बीमा योजनाओं (PMJJBY, PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) में नामांकन, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी, और शिकायत निवारण की प्रक्रिया से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक बैंकिंग गतिविधि नहीं, बल्कि एक सामाजिक मिशन है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को न केवल खुद जुड़ना है, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जोड़ना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इस सुरक्षा जाल से वंचित न रह जाए। पंजाब में अब तक हजारों लोगों को जोड़ा गया है और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक, अशोक चंद्र ने कहा कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान देश के हर नागरिक तक बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक, SLBC पंजाब के संयोजक बैंक के रूप में, 10 जिलों में लीड बैंक की भूमिका निभा रहा है और गांव-गांव जाकर वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने बताया कि पीएनबी ने अब तक करोड़ों लोगों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन बीमा योजनाएं और अटल पेंशन योजना से जोड़ा है, और बैंक की 10,000+ शाखाएं, 33,000+ बीसी पॉइंट्स, मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग के माध्यम से यह सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए ग्राहकों से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें, और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देता है, बल्कि "हर नागरिक को सुरक्षा, हर परिवार को वित्तीय सहायता" सुनिश्चित करने की दिशा में समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने सभी नागरिकों, बैंक कर्मियों और साझेदार संस्थाओं से अनुरोध किया कि वे इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें और मिलकर इसके लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में बैंकों द्वारा मौके पर ही केवाईसी और सुरक्षा योजनाओं में पंजीकरण किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बीमा लाभार्थियों को मृतक दावों के तहत दो-दो लाख रुपये के चेक भी वितरित किए गए। एसबीआई के महाप्रबंधक ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: RBI , Reserve Bank of India , Ajay Kumar , Ashok Chandra , NABARD , RBI Chandigarh , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD