Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए

मेघालय के कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Conrad Kongkal Sangma, Conrad Sangma, Chief Minister of Meghalaya, Meghalaya, National Peoples Party, Meghalaya Pineapple Festival, Meghalaya Pineapple Festival 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 02, 2025, 14:57 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अनानास से संबंधित विभिन्न समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ‘कृषि क्षेत्र में मेघालय की प्रगति’ से जुड़ी एक संदर्भ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेघालय के अनानास स्वाद और गुणवत्ता की दृष्टि से विशिष्ट हैं । 

मेघालय के किसान, वहां के लोग ईमानदारी से अथक प्रयास कर रहे हैं, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। चाहे फल हो, मसाले हो, हल्दी, अदरक, कॉफी, चाय, कटहल, मशरूम या अन्य विभिन्न कृषि उत्पाद, सभी की गुणवत्ता उच्च और अद्भुत है। मेघालय के अधिकतर उत्पाद जैविक हैं, जिनका प्रमोशन किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के उत्पादों के राज्य से बाहर और विदेशों में निर्यात के लिए केंद्र सरकार, राज्य के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगी। इस काम में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका भी अहम है और यह प्रसन्नता की बात है कि राज्य सरकार समझौता ज्ञापन के माध्यम से इस दिशा में बल दे रही है। 

आगे, श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं । कृषि के साथ-साथ सभी विकास कार्यों में केंद्र सरकार द्वारा मेघालय की पूरी मदद की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही फिर से वैज्ञानिकों की टीम के साथ मेघालय का दौरा करेंगे। 

उन्होंने बताया कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के दौरान मेघालय का जब दौरा किया था, तब किसानों ने कई समस्याओं और कृषि चुनौतियों को उजागर किया था। किसानों ने कृषि उत्पादों की ‘शेल्फ लाइफ’ बढ़ाने की दिशा में काम की मांग की थी। 

जिस संबंध में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अनुसंधान के माध्यम से जल्द ही ठोस उपाय किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग बेहद जरूरी है। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना भी की है। 

राज्य सरकार के द्वारा ‘एयर लिफ्टिंग’ का भी प्रस्ताव है, जिसके लिए योजना बनाई जाएगी। ट्रेन के जरिए भी उत्पाद भेजने के विकल्प पर काम किया जाएगा। प्रति हेक्टेयर अनानास के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार के साथ मिलकर मेघालय के कृषि क्षेत्र के विकास का रोडमैप बनाया जाएगा।

अंत में केंद्रीय कृषि मंत्री ने विद्यार्थियों और युवाओं से कृषि स्टार्टअप में भागादारी का आह्वान किया। साथ ही देशवासियों से मेघालय के उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील भी की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश के उत्पाद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं, उनका उपयोग कीजिए।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Conrad Kongkal Sangma , Conrad Sangma , Chief Minister of Meghalaya , Meghalaya , National Peoples Party , Meghalaya Pineapple Festival , Meghalaya Pineapple Festival 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD