Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टैरिफ के चलते शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा शेयरों में बिकवाली

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 17:02 IST

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में गिरावट बनी हुई है। सुबह 9:39 पर सेंसेक्स 195 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,990 और निफ्टी 68 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,699 पर था।  

अमेरिकी की ओर से घोषित किए गए टैरिफ के कारण वैश्विक बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। बाजार में फार्मा शेयर गिरावट का नेतृत्व कर रहे हैं। इस कारण शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया है। इसके अलावा, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में थे। 

एफएमसीजी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में थे। सेंसेक्स पैक में एचयूएल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे। सन फार्मा, एमएंडएम, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी लाल निशान में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 343 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,056 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 109 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,856 पर था। 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, "निकट भविष्य में बाजार टैरिफ संबंधी खबरों से प्रभावित होगा। संशोधित टैरिफ दरों के कार्यान्वयन की तिथि 7 अगस्त है, इसलिए देशों के पास टैरिफ कम करने के लिए बातचीत करने का समय है। 

कल के बाजार के रुख से संकेत मिलता है कि बाजार 25 प्रतिशत टैरिफ को एक अल्पकालिक मुद्दा मानता है।" एशिया के बाजारों में भी लाल निशान में कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, जकार्ता, सोल और बैंकॉक सभी लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD