Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रेजुएट हुईं नीसा देवगन, मां काजोल बोलीं-'बेहद गर्व महसूस कर रही हूं'

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kajol, Nysa Devgan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 12:36 IST

मशहूर बॉलीवुड जोड़ी अजय देवगन और काजोल स्विट्जरलैंड में अपनी लाडली नीसा देवगन के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए। मंगलवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बेटी के ग्रेजुएट होने पर अपनी खुशी और भावनाओं को जाहिर किया। 

वीडियो में अजय देवगन, काजोल, नीसा और उनके बेटे युग साथ में तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। साथ ही, मां-बेटी की जोड़ी भी अलग से कैमरे के सामने पोज दे रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में काजोल ने रोडेल डफ का पॉपुलर गाना 'गुड डेज' लगाया।

वीडियो के साथ काजोल ने एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "यह बहुत खास मौका है... मुझे बहुत गर्व है... और मैं पूरी तरह भावुक हो गई हूं।" इसके साथ उन्होंने कुछ हैशटैग, जैसे ग्रेजुएशन और फर्स्ट बेबी, का इस्तेमाल किया था। बता दें कि नीसा ने अपनी पढ़ाई स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से पूरी की है। 

उनके ग्रेजुएशन सेरेमनी को यूट्यूब पर लाइव दिखाया गया। इस सेरेमनी की कई वीडियो क्लिप्स इंटरनेट पर भी सामने आई। एक क्लिप में नीसा को डिग्री प्राप्त करते हुए दिखाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों और आवाजों से उनका स्वागत किया। 

वहीं काजोल उत्साहित होकर 'कम ऑन बेबी!' चिल्लाती दिख रही हैं। नीसा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है। नीसा उन स्टार किड्स में से हैं जो किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। उनके फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को लेकर फैंस अक्सर काजोल और अजय देवगन से सोशल मीडिया के जरिए सवाल करते रहते हैं। 

हाल ही में काजोल ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि नीसा का एक्टिंग में कदम रखने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, ''नीसा 22 साल की हो गई है, और मुझे लगता है उसने अपना माइंड बना लिया है कि वो अभी बॉलीवुड में नहीं आने वाली है।''

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kajol , Nysa Devgan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD