Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंबाला में बनेगा आईएमटी, रोजगार के अवसर होंगे सृजित : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ambala, Aseem Goel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 28 Jul 2025

Last updated on: Jul 29, 2025, 12:15 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने व निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करेगी। इन प्रस्तावित परियोजनाओं के तहत अंबाला में भी एक आईएमटी स्थापित किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को अंबाला में पूजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार- 2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की नवीनतम तकनीकों को देखते हुए सरकार की गुरुग्राम और पंचकूला को ए.आई. हब बनाने की योजना है, जहां हजारों युवाओं को ए.आई. का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जिस भी कार्य में लगें, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें, दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती। जिस भी क्षेत्र में आप जांए, ईमानदारी से काम करें। 

उन्होंने बच्चों व उनके अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपने जीवन में गलत रास्ते को न अपनाएं और नशे जैसी कुरीति से दूर रहें। इससे न केवल परिवार, बल्कि समाज व राष्ट्र को भी नुकसान होता है। इसके लिए अभिभावकों को भी सदैव अपने बच्चों से संवाद करते रहना चाहिए और उन्हें जीवन में सकारात्मक पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में नशे के खात्मे के लिए गत दिनों साइक्लोथॉन के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का काम किया। 

इस साइक्लोथॉन में लगभग 7.5 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में राज्य सरकार ने सिस्टम में सुधार किया और उसी का परिणाम है कि युवाओं को बिना पर्ची -बिना खर्ची सरकारी नौकरी मिल रही है। सरकार ने हर 20 किलोमीटर की दूरी पर कॉलेज स्थापित करने का काम किया है, ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़ी।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, पूजा फाउंडेशन के चेयरमैन श्री विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ambala , Aseem Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD