Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल

सफाई व्यवस्था में वार्ड स्तर पर चलाया जाए अभियान, विजेता वार्ड को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा सम्मान

Vipul Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Gurugram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 28 Jul 2025

Last updated on: Jul 29, 2025, 12:14 IST

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा है कि गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पूर्ण कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस कार्य को अभियान के रूप में लेते हुए अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें और गुरुग्राम को एक सुंदर एवं स्वच्छ शहर बनाने में सक्रिय योगदान दें।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल सोमवार को गुरुग्राम स्थित बंधवाड़ी प्लांट का निरीक्षण करने के उपरांत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम एक वैश्विक शहर है और यहां किए जाने वाले प्रयासों का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाता है। संबंधित अधिकारी सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सी एंड डी वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस मलबा) के चिन्हित स्थलों पर त्वरित सुधार सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था की स्थिति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं निरंतर निगरानी रख रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि अधिकारी पहले से भी अधिक समर्पण और गति के साथ कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।श्री विपुल गोयल ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई व्यवस्था को वार्ड स्तर पर क्रियान्वित करें। 

पहले से निर्धारित प्रक्रिया में परिवर्तन करते हुए प्रत्येक वार्ड को स्वतंत्र इकाई मानकर काम किया जाए, जिसमें किसी प्रकार की संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में सी एंड डी वेस्ट के प्रबंधन हेतु एक जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर और चार से पांच कर्मचारियों की टीम को संबंधित वार्ड पार्षद के साथ अटैच किया जाए। साथ ही निगम की ओर से संबंधित कनिष्ठ अभियंता एवं एसडीओ को भी उस टीम में शामिल किया जाए।

निर्धारित संसाधनों की उपलब्धता के उपरांत हर वार्ड में एक माह तक सघन सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले वार्ड को मुख्यमंत्री के हाथों नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त ने अवगत कराया कि 10 अगस्त से पहले सी एंड डी वेस्ट के निस्तारण हेतु टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। साथ ही मलबे के प्रोसेसिंग कार्य को भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने निर्देश दिए कि गुरुग्राम के अंदरूनी इलाकों में जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए 20 वर्ष पुरानी सीवर लाइनों का सर्वे कराया जाए। सर्वेक्षण के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन स्थानों पर जीर्णाेद्धार अथवा नई सीवर लाइन की आवश्यकता है। उन्होंने इस कार्य के लिए एक माह की समय सीमा निर्धारित की है। इसके अतिरिक्त ताजा कचरे के निस्तारण को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि शहर में स्थित कूड़ा संग्रहण के सेकंडरी प्वाइंट्स को एक निश्चित ऊंचाई तक ढका जाए, जिससे बाहर से केवल वाहनों की आवाजाही ही दिखाई दे। इससे न सिर्फ दृश्य प्रदूषण कम होगा, बल्कि स्वच्छता का स्तर भी बेहतर होगा। मंत्री ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि मानसून के कारण शहर की सड़कों पर उत्पन्न हुए गड्ढों को अभी से चिन्हित किया जाए ताकि बरसात के समाप्त होते ही उनकी मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जा सके। 

इससे आमजन को सुगम यातायात की सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी। इस दौरान बैठक में गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार, गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित नगर निगम एवं जीएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gurugram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD