Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में विकास कार्य करवाए शुरू,विकास कार्यों की गारंटी को पूरा किया जा रहा : करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 17:32 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आज नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इलाके डायमंड एवेन्यू, ग्रीन फील्ड और करन विहार में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। करमजीत सिंह रिंटू ने बताया कि इन इलाकों में खराब सीवरेज, पुरानी पानी की पाइपों को बदलने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि इसके उपरांत इन क्षेत्रों में सभी गलियों को दोबारा बनवाने और सड़कों की वाइंडिंग करके बनवाने का कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। करमजीत सिंह रिंटू कहा कि क्षेत्र वासियों को विकास कार्यों की दी गई गारंटी को पूरा किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और निरंतर पेयजल उपलब्ध हो जाएगा । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में लोग दूसरी राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर  आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि लोगों के इस भरपूर समर्थन पर क्षेत्र में आ रही लोगों की समस्या को भी पहल के आधार पर निपटाया भी जा रहा है। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुनकर अधूरे पड़े विकास कार्यों को शुरू करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर फंड की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर रितेश शर्मा,  जतिन्दर कुमार, प्रदीप कुमार, आशा रानी ,दीपक कुमार, कुलविंदर सिंह, बलबीर चांद रोमी , सुभाष चंद्र  ,करमजीत सिंह सिंह, क्षेत्र के लोग और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD