Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समाज और राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी होते हैं नौजवान: ब्रम शंकर जिम्पा

विधायक जिम्पा ने युवाओं को किया प्रेरित

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 15:35 IST

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज स्थानीय यूथ क्लबों के साथ एक विशेष बैठक की, जिसमें उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए जनसेवा, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व विकास के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना, उनमें नेतृत्व की खूबियां विकसित करना और उन्हें समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।

जिम्पा ने कहा कि नौजवान किसी भी समाज और राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उनके जोश, प्रतिबद्धता और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही देश का भविष्य उज्ज्वल बनता है। हमारी सरकार युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि एक आम व्यक्ति भी सच्चाई, ईमानदारी और जनसेवा के मार्ग पर चलकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकता है। उन्होंने कहा कि आज समाज को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो खुद को सिर्फ नौकरी के सीमित दायरे में न रखें, बल्कि समाज की बेहतरी के लिए भी अपनी ऊर्जा का उपयोग करें।

बैठक के दौरान विधायक ने यह भी बताया कि यूथ क्लबों को सरकार की ओर से विभिन्न स्कीमों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें खेल, स्किल डेवेलपमेंट, जागरूकता अभियानों और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संसाधन और अवसर मिल सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूथ क्लबों की हर आवश्यकता को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि वे अपने क्षेत्रों में सशक्त सामाजिक इकाइयों के रूप में कार्य कर सकें।

इस अवसर पर कई यूथ क्लब प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए और युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। बैठक एक प्रेरणादायक संवाद का माध्यम बनी, जहां युवाओं ने विधायक से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं और सुझावों को भी साझा किया। विधायक जिम्पा ने अंत में कहा कि युवा अगर ठान लें तो हर असंभव को संभव कर सकते हैं। 

उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और मंच की आवश्यकता होती है, जो सरकार और समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, मार्केट कमेटी टांडा के चेयरमैन राजा चौधरी, सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम बॉबी, विधानसभा कोऑर्डिनेटर प्रीतपाल सिंह, लीगल विंग के अध्यक्ष अमरजोत सैनी, वरिष्ठ नेता जसपाल सुमन, यूथ क्लब के सदस्य सरपंच अमरजीत सिंह, सरपंच जतिंदर सिंह, संजय शर्मा, प्रयागदीप, बलवीर सिंह दादा, वीरपाल, गुरदेव सैनी, सुखदेव सिंह, अमनदीप सिंह जैलदार, अरुण अग्निहोत्री, दलजीत सिंह, नरेश भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD