Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

भारतीय वायुसेना ने युद्ध एवं एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम (डब्ल्यूएएसपी) क्रमांक 4 का कैपस्टोन सेमिनार आयोजित किया

Military, Air Force, Indian Air Force, Warfare and Aerospace Strategy Programme, WASP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 14:22 IST

भारतीय वायु सेना ने अपने भावी नेतृत्वकर्ताओं में क्रिटिकल थिंकिंग विकसित करने के लिए युद्ध और अंतरिक्ष रणनीति कार्यक्रम (डब्ल्यूएएसपी) की परिकल्पना की थी। परिचालन संबंधी फैसले विषय, परिणाम और दीर्घकालिक उद्देश्य की स्पष्ट समझ से प्रेरित होने चाहिए।

डब्ल्यूएएसपी अधिकारियों को राजनीतिक-सैन्य पर्यावरणीय परतों के माध्यम से सोचने, फैसले लेने के फ्रेमवर्क की व्याख्या करने और अन्य दूसरे प्रभावों सहित परिणामों का आकलन करने के लिए तैयार करता है। डब्ल्यूएएसपी के स्नातक आगे चलकर राष्ट्रीय सैन्य अकादमी (एनएससीएस), वायु युद्ध रणनीति प्रकोष्ठ, थिंक-टैंक और सैन्य शिक्षण संस्थानों में पदों पर आसीन होते हैं।

डब्ल्यूएएसपी के इस संस्करण में बारह अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से दस भारतीय वायु सेना से और दो भारतीय नौसेना से थे। प्रतिभागियों ने एक गहन पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया जिसमें सैन्य सिद्धांत को राजनीतिक, तकनीकी और व्यवहारिक विश्लेषण के साथ मिश्रित किया गया था। 

प्रत्येक मॉड्यूल विश्लेषणात्मक पठन, लिखित प्रविष्टियों और सैन्य, शैक्षणिक और नीतिगत पृष्ठभूमि के विषय विशेषज्ञों की ओर से की गई विस्तृत चर्चा पर आधारित था। यह कार्यक्रम सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर के अंतर्गत आयोजित किया गया था। 

इस वर्ष के सेमिनार का विषय, "एयरोस्पेस पावर: भारत की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना" था। नंबर 4 डब्ल्यूएएसपी के कैपस्टोन सेमिनार ने सशस्त्र बलों के चुनिंदा अधिकारियों की ओर से रणनीतिक जांच और विभिन्न क्षेत्रों में सीखने की छः महीने की यात्रा का समापन किया, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मुख्य अतिथि थे। 

उन्होंने सैन्य पेशेवरों की उभरती भूमिका और एक 'स्कॉलर वॉरियर' की बढ़ती प्रासंगिकता पर बात की। उन्होंने ऐसे फैसले लेने वालों के महत्व को रेखांकित किया, जिनमें रणनीतिक इरादों को क्रियान्वयन योग्य योजनाओं से जोड़ते हुए, बिना किसी हिचकिचाहट के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की क्षमता हो। 

उन्होंने सैन्य परिणामों को आकार देने में गहन रणनीतिक ज्ञान और बौद्धिक स्पष्टता के महत्व पर जोर दिया। सेमिनार में डब्ल्यूएएसपी प्रतिभागियों ने "सुरक्षा परिवेश की रूपरेखा" और "एयरोस्पेस शक्ति: युद्ध में प्रतिरोध और विजय के लिए अनिवार्यता" जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं।

डब्ल्यूएएसपी भारतीय वायुसेना के नेतृत्व में बौद्धिक गहराई विकसित करने के मार्ग का लगातार सहयोग करता है। इस कार्यक्रम से निकलने वाले अधिकारी विभिन्न परिचालन और नीतिगत स्तरों पर कार्य करने के लिए सक्षम होते हैं। वे स्वतंत्र रूप से सोचने, विभिन्न विषयों पर विचार करने और सैन्य सोच को व्यापक राष्ट्रीय उद्देश्यों के साथ जोड़ने की क्षमता लेकर आते हैं। इस कार्यक्रम को लगातार सहयोग, सैन्य योजना और कार्यान्वयन में सूक्ष्म सोच को शामिल करने के भारतीय वायुसेना के विचार को दर्शाता है।

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , Warfare and Aerospace Strategy Programme , WASP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD