Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत सिंह मान ने पर्यावरण विशेषज्ञों की कमेटी को बग्गा कलां और अखाड़ा सी.बी.जी. प्लांटों की जांच करने के लिए कहा

कमेटी से समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट मांगी

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 13:23 IST

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पर्यावरण विशेषज्ञों की कमेटी को बग्गा कलां और अखाड़ा सी.बी.जी. प्लांटों की गहन जांच करने और समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा। मुख्य मंत्री ने लुधियाना के दोनों गांवों के निवासियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विश्वविद्यालयों और अन्य प्रतिनिधियों से बनी विशेषज्ञ कमेटी को गांववासियों से मुलाकात करनी चाहिए और इन प्लांटों की स्थापना से संबंधित सभी बिंदुओं का मूल्यांकन करना चाहिए। 

उन्होंने दोहराया कि कमेटी और गांववासी स्थानीय निवासियों द्वारा उठाई जा रही हर चिंता की सावधानीपूर्वक जांच करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कमेटी को प्लांटों से संबंधित रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से सौंपनी चाहिए ताकि इस पर उचित कार्रवाई की जा सके।  

मुख्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार किसी भी उल्लंघन की अनुमति नहीं देगी और गांववासियों के हितों की रक्षा किए बिना कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने पंजाब में प्रदूषण नियंत्रण के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि प्रदूषण नियमों के किसी भी उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। 

भगवंत सिंह मान ने गांववासियों को स्पष्ट किया कि प्लांट पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होगा और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि किसी भी नियम तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार राज्य के जल और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

गांव घुंगराली में गांववासियों की सहमति से स्थापित किए गए प्लांट का उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार लोगों की सहमति से फैसले लिए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार राज्य और इसके लोगों के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD