Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

तुलसी कुमार का सॉन्ग 'मां' रिलीज, मां-बेटी के जज्बातों का दिखा खूबसूरत संगम

Tulsi Kumar, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 17:37 IST

गायिका तुलसी कुमार का नया गाना 'मां' गुरुवार को रिलीज हो गया। गाने को संगीत पायल देव ने दिया है, जो 'तुम ही आना' और 'गेंदा फूल' जैसे चार्टबस्टर गानों के लिए जानी जाती हैं।टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा गया, "शक्ति, कोमल हृदय और गहरे प्रेम को समर्पित सॉन्ग 'मां' आउट।"गाने के बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। 

वहीं, इसको निर्देशित रंजू वर्गीज ने किया है। गाने में अभिनेत्री जरीना वहाब और तुलसी कुमार हैं। तुलसी ने इस गाने में संवेदनशीलता और शक्ति का प्रदर्शन किया है। वहीं, कोरियोग्राफी ने गाने को और भी ज्यादा शानदार बना दिया है। वीडियो में मां और बेटी के बीच के प्यार को दर्शाया गया है।

तुलसी ने कहा, "यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। एक बेटी और एक मां होने के नाते, मैंने इसके हर बोल को महसूस किया। इसकी कोरियोग्राफी मेरे लिए कुछ नए तरीके की थी, गाने को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि हर शब्द को व्यक्त किया जा सके। 

मुझे रंजू और कादंबरी का निर्देशन बेहद पसंद आया। इसे प्रस्तुत करते समय भी, मुझे ऐसा लगा, जैसे मैं वह सबकुछ बता रही हूं, जो मैं लोगों से नहीं कह सकती।"'मां' अब सभी प्लेटफॉर्म और टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।

इससे पहले, तुलसी कुमार ने संगीतकार मनन भारद्वाज के साथ मिलकर अपना रोमांटिक गाना, 'भीगने दे' बनाया था।इस गाने में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल मुख्य भूमिका में थे, गाने के बोल मनन भारद्वाज ने लिखे थे। वहीं, इसे आरिफ खान ने निर्देशित किया था।

 

Tags: Tulsi Kumar , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD