Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों को 3 करोड़ रुपये के सरकारी खर्च पर हटाया जाएगा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Shruti Choudhary, Charkhi Dadri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चरखी दादरी , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 11:21 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तारों को बिजली विभाग द्वारा हटवाया जाएगा और इसके लिए 3 करोड़ रुपये की राशि बिजली विभाग को दी जाएगी। ये सारा खर्च सरकार वहन करेगी। इसके अलावा, बाढड़ा में भूमि उपलब्धक होने पर नई अनाज मंडी स्थापित करने, गावं हड़ौदा में फिजिबिल्टी चैक करवाकर सब्जी मंडी का निर्माण करने तथा गांव झोंझूकलां को महाग्राम योजना में शामिल करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं वीरवार को जिला चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के झोझूकलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए की। इस मौके पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि बाढड़ा विधानसभा में कुछ गांवों की चकबंदी बकाया है, उन गांवों की चकबंदी का कार्य पूरा किया जाएगा। 

इसके अलावा, गांव पातुवास में भूमि उपलब्धउ होने पर पशु चिकित्सालय बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़डा को बिजली का डिविजन का दर्जा दिया जाएगा और बिजली कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा, इसके लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, फिजिबिल्टी चैक करवाकर बाढड़ा पब्लिक हेल्थ की सब डिविजन को डिवीज़न का दर्जा दिलवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ‌कलियाना से दादरी सड़क को चार-लेन करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसकी फिजिबिलिटी चैक करवाकर इस कार्य को किया जाएगा। झोझूकलां को उप तहसील का दर्जा देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सरकार द्वारा गठित कमेटी को आवेदन किया जाए। इसके अलावा, फिजिबिलिटी चैक करवाकर बाढड़ा में फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। महराणा एवं ढाणी फौगाट में सरकारी स्कूलों को बारहवीं तक अपग्रेड करने के संबंध में फिजिबिलिटी चैक करवाकर इनको अपग्रेड करने का काम किया जाएगा।

सड़कों की विशेष मरम्मत पर खर्च होगी 21 करोड़ रुपये से अधिक की राशि, गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए भी 5 करोड़ रुपये की घोषणा

श्री नायब सिंह सैनी ने सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए घोषणा करते हुए कहा कि बाढ़डा विधानसभा में 311.20 किलोमीटर की 100 सड़कें, जो डीएलपी अवधि में हैं, उन्हें संबंधित एजेंसी के माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी की 48.31 किलोमीटर की 12 सड़कों की मरम्मत के लिए 20.40 करोड़ रुपये की घोषणा की।

बाढ़डा क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड की 13.80 किलोमीटर की पांच सड़कों की भी स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी। साथ ही, 11.70 किलोमीटर की 3 सड़कों की स्पेशल रिपेयर के लिए 1.19 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, इस क्षेत्र में 63.9 किलोमीटर की 21 सड़कें, जो डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि में हैं, उनकी भी संबंधित एजेंसी के माध्यम से मरम्मत करवाई जाएगी।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि कारी-रूपा में फिजिबिलिटी चैक करवाकर यहां आईटीआई खोलने का काम किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बाढ़डा विधानसभा में गांवों के कच्चे रास्तोंए का निर्माण करने के लिए 5 करोड़ रुपये तथा इस विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते हुए लाडो लक्ष्मी योजना लाई है। इसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शीघ्र ही, हमारी सरकार महिलाओं को 2100 रुपये देने का काम करेगी। कार्यक्रम में विधायक श्री उमेद पातुवास, विधायक श्री सुनील सांगवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shruti Choudhary , Charkhi Dadri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD