Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

टोयोटा हिलक्स खरीद को लेकर सुखपाल खैरा का सवाल, 'मान सरकार ने क्यों नहीं उठाया छूट का लाभ?'

Sukhpal Singh Khaira, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 17:51 IST

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और पंजाब पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दावा किया कि पंजाब पुलिस ने 2024 में सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए 144 टोयोटा हिलक्स गाड़ियां खरीदीं, लेकिन टोयोटा कंपनी की ओर से दी जाने वाली छूट का लाभ नहीं उठाया। 

खैरा के मुताबिक, व्यक्तिगत ग्राहकों को इस गाड़ी पर 10 लाख रुपये की छूट मिलती है। लेकिन, सरकार ने यह छूट नहीं ली, जिससे करीब 14.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। खैरा ने इस खरीद को संदिग्ध बताते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने जांच की मांग करते हुए पूछा है कि क्या इस सौदे में मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके ओएसडी या किसी अन्य को छूट की राशि का नकद लाभ मिला? खैरा ने कहा कि मुख्यमंत्री और डीजीपी उनके आरोपों पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे इस सौदे पर और संदेह बढ़ रहा है। 

'आप' सरकार और डीजीपी से स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर छूट का लाभ क्यों नहीं लिया गया? खैरा ने कहा कि पंजाब की जनता को इस मामले की सच्चाई जानने का हक है ताकि दोषियों को सजा मिल सके।वहीं, अब तक 'आप' सरकार ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

खैरा ने अपने दावों के समर्थन में चालान और बिल की कॉपी भी साझा की है।बता दें कि टोयोटा हिलक्स एक मजबूत और विश्वसनीय पिकअप ट्रक है, जो भारत में 30.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है, जो 201 बीएचपी और 420-500 एनएम टॉर्क देता है। 

इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 4.4 सिस्टम है। हिलक्स का डिजाइन इनोवा क्रिस्टा से प्रेरित है, जिसमें हेक्सागोनल ग्रिल, एलईडी हेडलैंप और 18-इंच अलॉय व्हील हैं। यह 5-सीटर गाड़ी 12.6 किमी/लीटर माइलेज देती है और सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल असिस्ट शामिल हैं।

 

Tags: Sukhpal Singh Khaira , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD