Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उत्तर कोरिया में सैन्य ड्रील, किम जोंग उन ने कहा- सेना रहे तैयार

Kim Jong, Kim Jong un, Korea, North Korea, Seoul
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोल , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 17:41 IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने अपनी सेना से कहा है कि वह गहन प्रशिक्षण के जरिए अपनी युद्ध क्षमता को और बढ़ाए। उन्होंने कहा सेना को "किसी भी समय युद्ध का सामना करने और हर लड़ाई में दुश्मन को हराने" के लिए तैयार रहना चाहिए। 

यह जानकारी उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने गुरुवार को दी। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से योनहाप ने बताया कि किम जोंग-उन ने यह बयान कोरियाई पीपुल्स आर्मी की तोपखाना इकाइयों की फायरिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण करते वक्त दिया। 

इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।केसीएनए के अनुसार, यह प्रशिक्षण तोपखाने की फायरिंग क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इसमें भाग लेने वाली इकाइयों को एक तय समय और जगह पर समुद्र में मौजूद लक्ष्य पर निशाना लगाने का आदेश दिया गया।

केसीएनए के मुताबिक, किम जोंग-उन ने प्रतियोगिता का निरीक्षण करने के बाद संतोष जताया। उन्होंने कहा कि लगातार बदलते और कठिन युद्ध स्थितियों को देखते हुए सेना को अपनी तोपखाने रणनीति को और बेहतर बनाना चाहिए। किम जोंग-उन ने यह भी कहा कि सेना को असली युद्ध जैसी स्थिति के लिए और ज्यादा गहन प्रशिक्षण करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है, "दुश्मन के इरादों को लेकर स्पष्ट और सख्त नजरिया रखना।"इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख अधिकारियों में सत्तारूढ़ पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष पाक जोंग-चोन, रक्षा मंत्री नो क्वांग-चोल और कोरियाई पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ प्रमुख री योंग-गिल शामिल थे।

फरवरी में रक्षा मंत्रालय की अपनी यात्रा के दौरान, किम जोंग-उन ने 2025 को सैन्य प्रशिक्षण का वर्ष घोषित किया था। तभी से उनका जोर गहन प्रशिक्षण और आधुनिक युद्ध क्षमताएं विकसित करने पर है। इसी के तहत वो विभिन्न सैन्य गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। किम जोंग-उन ने मई के अंत में भी इसी तरह की सैन्य तोपखाना फायरिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण किया था। 

दक्षिण कोरिया के कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनिफिकेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोरिया ने बुधवार के फायरिंग अभ्यास में न तो दक्षिण कोरिया और न ही अमेरिका को सीधे तौर पर निशाना बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि जब प्योंगयांग ने "कट्टर दुश्मन" का जिक्र किया, तो यह साफ नहीं किया कि इशारा किसकी ओर था।

 

Tags: Kim Jong , Kim Jong un , Korea , North Korea , Seoul

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD