Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दुबई से 26 वर्षीय धर्मबीर का पार्थिव शव भारत पहुंचा

सरबत का भला ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा द्वारा हवाई अड्डे से घर भेजा गया पार्थिव शव

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 17:36 IST

होशियारपुर जिले की तहसील गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव लहरा के साथ संबंधित 26 वर्षीय युवक धर्मबीर सिंह पुत्र मेजर राम का पार्थिव शव आज दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर में पहुंचा। इस सबंध में जानकारी देते हुए दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय ने बताया कि धर्मबीर भी अन्य युवाओं की तरह अपने परिवार के अच्छे भविष्य के लिए करीब 5 वर्षों से दुबई में मेहनत मजदूरी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से बताने के अनुसार अचानक स्वास्थ खराब होने पर उसको अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां हृदय गति रूकने के कारण गत 17 जुलाई को उसकी मृत्यु हो गई थी।  उन्होंने बताया कि आज अमृतसर हवाई हवाई अड्डे से पार्थिव शव पीड़ित परिवार की उपस्थिति में ट्रस्ट के पंजाब अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर, सलाहकार सुखदीप सिद्धू, जिला अध्यक्ष शिशपाल सिंह लाडी,  महासचिव मनप्रीत संधू चमियारी और जगदेव सिंह शीना की तरफ से प्राप्त करके ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा द्वारा उनके घर तक भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि धर्मबीर का पार्थिव शव भेजने पर आया खर्च अन्य उसकी काम करने वाली कंपनी द्वारा किया गया है। डॉ. ओबरॉय ने यह भी बताया कि उनकी हुशियारपुर जिला टीम की तरफ से जल्द ही परिवार की आर्थिक हालात से अवगत करवाने के बाद धर्मबीर के परिवार को जरूरत अनुसार मासिक पेंशन दी जाएगी। 

गौरतलब है कि डॉ. ओबरॉय की अगुवाई में अब तक 419 के करीब बदनसीब युवाओं के पार्थिव शव उनके परिजनों तक पहुंचाए जा चुके हैं। पिछले कुछ समय से हवाई अड्डा अमृतसर से पार्थिव शव घरों तक पहुंचाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। 

इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद मृतक के फूफा जसपाल सिंह, चाचा लेखराज, चाचा संदीप कुमार, चाचा चरणजीत सिंह, मामा बुधराम और भाई बलजिंदर सिंह अन्य ने डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय का इस कठिन घड़ी में बड़ी मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD