Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने जालंधर में 1.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो वाटर सप्लाई योजनाओं का उद्घाटन किया

दोनों योजनाओं से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 432 घरों को स्वच्छ पीने का पानी होगा उपलब्ध

Hardeep Singh Mundian, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pawan Kumar Tinu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 23 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 10:00 IST

ग्रामीण क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए, पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज, बुधवार को जालंधर में लगभग 1.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया, जिनसे ग्रामीण क्षेत्र के 432 घरों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध होगा।।  

कैबिनेट मंत्री ने गाँव गद्धोंवाली (जालंधर-पश्चिम ब्लॉक) में परियोजना के तहत 64.72 लाख रुपये की लागत से 10 महीने में  बनकर तैयार हुई जलापूर्ति योजना को लोगों को समर्पित किया। जिससे 225 घरों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। उन्होंने वातारण को हरा भरा बनाने का संदेश देने के लिए पौधा भी लगाया।

इसी प्रकार, ब्लॉक आदमपुर के गाँव जलभे में 52.26 लाख रुपये की लागत से 6 महीने में पूरी हुई दूसरी जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया गया, जिसके तहत 207 घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान हलका इंचार्ज आदमपुर पवन कुमार टीनू भी उपस्थित थे।

दोनों गाँवों में आयोजित समारोहों को संबोधित करते हुए, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि इन योजनाओं के तहत, विभाग ने नए ट्यूबवेल, जल भंडार, पाइपलाइन बिछाने, सौर पैनल, क्लोरीनेशन इकाइयाँ और पानी के कनेक्शन लगाकर इन गाँवों में उचित जलापूर्ति योजनाएँ सुनिश्चित की हैं। 

उन्होंने दोहराया कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजनाओं के पूरा होने से इन गाँवों के हर घर तक पीने योग्य पानी की पहुँच सुनिश्चित हो गई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब सरकार ने राज्य के हर घर के लिए 600 यूनिट बिजली माफ की है। इसके अलावा, किसानों की सुविधा के लिए टेलों तक पानी पहुँचाया गया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान स्वयं पहरेदार बनकर पंजाब के पानी की रक्षा कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस अवसर हलका इंचार्ज पवन कुमार टीनू ने कहा कि ये प्रोजेक्ट पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करके लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार विधानसभा क्षेत्र आदमपुर को आदर्श हलका बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।इस अवसर पर गाँव गद्धोंवाली की सरपंच बिमलजीत कौर, गाँव जलभे की सरपंच परमजीत कौर सहित पूरी पंचायत और ग्रामीणों ने इन पहलों के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि ये पहल ग्रामीण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। 

उन्होंने इन परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से और समय पर पूरा करने और ग्रामीणों को बड़ा लाभ पहुँचाने के लिए जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग द्वारा किए गए गंभीर प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा एस.डी.एम विवेक मोदी, मुख्य अभियंता राजेश दुबे, मार्किट कमेटी आदमपुर के अध्यक्ष परमजीत सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pawan Kumar Tinu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD