Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मोहिंदर भगत ने शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल में डे केयर कैंसर कीमोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ किया

कहा ,सिविल अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने से कैंसर रोगियों की स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक तंगी भी कम होगी

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 13:55 IST

कैंसर रोगियों को निःशुल्क और घर के पास ही कीमोथेरेपी सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से, पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल में डे केयर कैंसर कीमोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल में इस सुविधा के खुलने से कैंसर रोगियों को बहुत लाभ होगा, जिन्हें पहले इलाज के लिए चंडीगढ़ और अमृतसर जाना पड़ता था। 

उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से कैंसर रोगियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक तंगी भी कम होगी। इस अवसर पर हलका प्रभारी नितिन कोहली और सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल भी उपस्थित थे। श्री भगत ने बताया कि इस 8-बेड वाले डे केयर कैंसर कीमोथेरेपी सेंटर में दवाइयों, ऑक्सीजन समेत सभी ज़रूरी सुविधाएँ मौजूद है और कैंसर मरीज़ अब सिविल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में मुफ़्त कीमोथेरेपी की सुविधा प्राप्त कर सकते है। 

उन्होंने सेंटर में भर्ती मरीज़ों से बातचीत भी की और उनका हालचाल जाना। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी वचनबद्धता के तहत राज्य सरकार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को और मज़बूत कर रही है।

गौरतलब है कि सिविल अस्पताल जालंधर, बठिंडा के बाद डे केयर कैंसर कीमोथेरेपी सेंटर वाला पंजाब का दूसरा ज़िला अस्पताल बन गया है। इससे पहले, श्री भगत ने सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की तिमाही बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को सिविल अस्पताल में आने वाले मरीज़ों को और भी बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के निर्देश दिए।

समिति की बैठक के दौरान सिविल अस्पताल में सीवरेज पाइपलाइन, बाथरूम की मुरम्मत, सुरक्षा गार्ड बढ़ाने, सफ़ाई आदि कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सिविल अस्पताल में सफाई संबंधी काम पहले ही शुरू हो चुका है और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही एक प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने सिविल अस्पताल की सूरत बदलने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने सिविल अस्पताल के पास बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के चल रहे काम का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से गंभीर देखभाल की ज़रूरत वाले मरीज़ों को निजी अस्पतालों में महंगे इलाज से राहत मिलेगी।

इस दौरान मेडिकल सुपरडेंट डा. राजकुमार, डा.जसविंदर सिंह, डा.रमन गुप्ता, एस.एम.ओ. डा. सुरजीत सिंह, डा. सतिंदर बजाज, डा. प्रभशरण कौर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD