Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

लेसेथो पहुंचे विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा, हुआ भव्य स्वागत

Pabitra Margherita, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 11:53 IST

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं। यात्रा के दूसरे चरण में वो लेसोथो पहुंचे, जहां पर लेसोथो के विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रधान सचिव ने उनका स्वागत किया। पबित्रा मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "लेसोथो पर्वतीय राज्य के मासेरू शहर में पहुंचा। 

लेसोथो के विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रधान सचिव, थबांग लेखेला द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए नेतृत्व के साथ जुड़ने की आशा है।" लेसोथो में, मार्गेरिटा का राजा लेत्सी तृतीय और प्रधानमंत्री सैमुअल मटेकेन से शिष्टाचार भेंट करने का कार्यक्रम है। 

वह विदेश और अंतर्राष्ट्रीय संबंध मंत्री के साथ-साथ सूचना, संचार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री सहित कई प्रमुख मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।इससे पहले शुक्रवार को, राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने एस्वातिनी की अपनी सफल यात्रा संपन्न की, जहां उन्होंने इस दक्षिणी अफ्रीकी देश के कई शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की।

मार्गेरिटा ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "एस्वातिनी साम्राज्य के विदेश मंत्री, फोलिले दलामिनी शाकांतू से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत-एस्वातिनी संबंधों के सभी पहलुओं पर गहन और उपयोगी चर्चा हुई। हम दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए तत्पर हैं।" र्गेरिटा ने प्रधानमंत्री रसेल मिमिसो दलामिनी के साथ भी बैठक की, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि विदेश राज्य मंत्री की अफ्रीकी महाद्वीप की बहु-राष्ट्र आधिकारिक यात्रा, अफ्रीकी देशों के साथ भारत के व्यापक राजनयिक जुड़ाव का हिस्सा है और इसका उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना, साझेदारी के नए रास्ते तलाशना और दक्षिण अफ्रीका में आगामी जी20 डेवलेपमेंट मिनिस्टीरियल मीटिंग (डीएमएम) में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

 

Tags: Pabitra Margherita , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD