Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब और हरियाणा में पुलिस अदारों पर हमलों के पीछे बी.के.आई. माड्यूल का हाथ; तीन व्यक्ति गिरफ़्तार

पुलिस टीमों ने गिरफ़्तार व्यक्तियों से दो हैड ग्रनेड, दो पिस्तौल किये बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/ पटियाला , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 17:54 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने विदेशी हैंडलर मनिन्दर बिल्ला और मनु अगवान द्वारा चलाए जा रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी. के. आई.) आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुये इसके तीन सदस्यों, जो पटियाला के बादशाहपुर और हरियाणा के अजीमगढ़ में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड हमलों में शामिल थे, को गिरफ़्तार किया है। 

यह जानकारी पुलिस डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहाँ दी। यह आपरेशन काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआइ) पटियाला और स्टेट स्पैशल आपरेशन सैल (एसएसओसी), एस. ए. एस. नगर द्वारा सांझे तौर पर चलाया गया। गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान सन्दीप सिंह उर्फ दीपू निवासी बादशाहपुर (पटियाला), हरप्रीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी हरचन्दपुरा(पटियाला) और हरमनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी गुरदियालपुरा (पटियाला) के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल, 2025 को पटियाला के पुलिस चौकी बादशाहपुर और 6 अप्रैल, 2025 को हरियाणा की पुलिस चौकी अजीमगढ़ पर ग्रेनेड हमले हुए थे। इन घटनाओं के बाद, बी. के. आई. के गुर्गों- हैपी पासिया, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा इन आतंकवादी कार्यवाहियों की ज़िम्मेदारी ली थी।

डीजीपी ने कहा, ‘‘इस मॉड्यूल को सफलतापूर्वक नष्ट करके पंजाब पुलिस ने राज्य में पुलिस अदारों पर हुए ग्रेनेड हमलों की दोनों घटनाओं की गुत्थी को सुलझा लिया है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि दोनों हैंडलर आतंकवादी हरविन्दर सिंह रिन्दा के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मॉड्यूल को लॉजिस्टिकल और वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही थी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से यह भी पता लगा है कि माड्यूल पंजाब में पुलिस अदारों पर और हमलों की सक्रियता से योजना बना रहा था, जबकि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

अन्य विवरण सांझा करते हुये ए. आई. जी. सी. आई. पटियाला डा. सिमरत कौर ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ़्तार किये व्यक्तियों ने कबूला है कि दोनों पुलिस अदारों पर हमलों की योजना उनके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू ने बनाई थी, जो इस समय पटियाला जेल में बंद है और पुलिस की हिरासत में है।

उन्होंने कहा कि जांच में पता लगा है कि मास्टरमाईंड गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू ने बादशाहपुर हमले में शामिल होने के बदले सन्दीप सिंह उर्फ दीपू को 3-4 लाख रुपए देने का वायदा किया था, जबकि हरमनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत को अजीमगढ़ हमले में साथ देने के लिए 10,000 रुपए दिए गए थे।

एआईजी ने कहा कि आगामी जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है। इस सम्बन्धी थाना ऐसऐसओसी एसएएस नगर में हथियार एक्ट की धाराओं 25 (1) (बी) और 61 (2) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 11 तारीख़ 19/ 7/ 2025 को केस दर्ज किया गया है, जबकि विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराएं 4, 5 और 6 बाद में जोड़ी गईं हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD