Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मेरे गाने मुझे बेहतर इंसान बनाते हैं : सोनू निगम

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Sonu Nigam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 17:02 IST

प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि उनके गाने न केवल उनकी भावनाओं को छूते हैं, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान भी बनाने में मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक खास सॉन्ग पेश करने की घोषणा करते हुए इंडियन आइडल शो से जुड़े किस्से को भी सुनाया।

सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने नए गाने के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि यह गाना दो साल पहले रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन हाल ही में इसे दोबारा गाया। सोनू ने कहा, "क्या हम गाना बना सकते हैं? गाने बन जाते हैं। 

मुझे नहीं पता कैसे। लेकिन जब विचार आते हैं, मौके मिलते हैं, तो ऐसा होता रहता है। इस गाने की प्रेरणा मुझे 'इंडियन आइडल' के सेट पर रोहित से मिली। मैं, अनु मलिक और फराह खान जज थे। रोहित शर्मीले हैं, लेकिन उनकी आवाज शेर जैसी है।"

सोनू ने बताया कि रोहित ने यह गाना उनसे बेहतर गाया। रोहित की क्लासिकल म्यूजिक की पृष्ठभूमि और उनकी आवाज ने सोनू को बहुत प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "मैंने रोहित से बहुत कुछ सीखा। मैं उनकी तरह गाने की कोशिश की, लेकिन उनके स्तर तक नहीं पहुंच सका।

फिर भी, इस कोशिश ने मुझे बेहतर बनाया। दो साल बाद मैंने इस गाने को फिर से गाया और मुझे लगा कि अब मैं बेहतर गा रहा हूं।" सोनू ने गाने की प्रोडक्शन प्रोसेस के बारे में भी बताया। ड्रम और तबले से लेकर मिक्सिंग तक, उन्होंने हर बारीकी पर काम किया। 

उन्होंने कहा, "यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। यह मेरी जिंदगी से जुड़ा है। 'कल हो ना हो' के समय मैंने योग शुरू किया, 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी' जैसी किताबें पढ़ीं। यह गाना मेरे बचपन, जवानी और करियर की कहानी है।"

उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए इसे एक तोहफा बताया। सोनू ने बताया, " यह गाना मेरे चाहने वालों के लिए है और मेरे जन्मदिन पर यह मेरा पहला गाना होगा। मेरी कहानी कहां जा रही है, मैं न इंतजार कर सकता हूं, न शिकायत।"

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Sonu Nigam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD