Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अनमोल गगन मान का इस्तीफा

एक-एक करके आप का पतन शुरू हो गया है: वड़िंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 11:25 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का पतन एक-एक करके शुरू हो गया है। इसके दो मौजूदा विधायक पहले ही पार्टी से बाहर हो चुके हैं और इसके बाद कई अन्य विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। 

वड़िंग ने खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान के अपनी सीट और राजनीति छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए, कहा कि इसका अर्थ हर कोई जानता है, जो एक माह में पार्टी से बाहर होने वाली दूसरे विधायक हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभी तीन दिन पहले ही श्रीमती मान ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और कहा था कि समाज के उत्थान का उनका सपना हमें साहस और प्रेरणा से भर देता है। 

इस पर वड़िंग ने सवाल उठाया कि तीन दिनों के भीतर उस "साहस और प्रेरणा" का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि एक महीने से भी कम समय पहले पार्टी ने अमृतसर उत्तरी से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया था। ऐसे में, जिस तेज़ी से विधायकों ने इस्तीफ़ा देना शुरू किया है या उन्हें इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर किया गया है, उससे पता चलता है कि पार्टी की उल्टी गिनती हमारी उम्मीद से पहले ही शुरू हो गई है।

वड़िंग ने कहा कि अगर आप के अपने विधायक ही इतने निराश होकर पार्टी छोड़ रहे हैं, तो आम लोगों का क्या हाल होगा, जिनके पास सत्ताधारी पार्टी के विधायकों जैसे कोई विशेष अधिकार नहीं हैं। इन हालातों में, ऐसा लगता है कि आप में सब कुछ ठीक नहीं है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि एक विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया और एक महीने से भी कम समय में, एक अन्य विधायक ने राजनीति छोड़ने की बात कहते हुए पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया।

वड़िंग ने कहा कि हालाँकि यह आप का अंदरूनी मामला है, लेकिन जब घर में आग लगती है, तो उसकी लपटें दूर से ही दिखाई देती हैं और इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD