Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अगर जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते, तो अर्शदीप सिंह को मैनचेस्टर में मौका देना चाहिए : अजिंक्य रहाणे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jasprit Bumrah, Arshdeep Singh, Ajinkya Rahane
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2025

Last updated on: Jul 19, 2025, 18:06 IST

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मानना है कि अगर जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट के लिए आराम देना पड़ा, तो अर्शदीप सिंह को इस फॉर्मेट में डेब्यू का मौका देना चाहिए। इंग्लैंड पांच मुकाबलों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को कम करने के लिए, उन्हें इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट मैच में ही उतारने का फैसला लिया गया है।

बुमराह लीड्स और लंदन में खेल चुके हैं, इसलिए ओल्ड ट्रैफर्ड में उनके खेलने पर संदेह है। रहाणे ने अपने 'यूट्यूब' चैनल पर कहा, "अगर बुमराह चौथे टेस्ट में नहीं खेल रहे, तो अर्शदीप ही सही विकल्प हैं, क्योंकि इंग्लैंड में आपको एक ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत होती है, जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सके। 

इसके साथ ही एक अलग एंगल से स्पिनर्स के लिए रफ पिच बना सके। इसलिए अगर बुमराह नहीं खेलते, तो अर्शदीप को अगला मैच खेलना चाहिए।" अर्शदीप ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने 21 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 66 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

हालांकि, चौथे टेस्ट से पहले, बेकेनहैम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को चोट लग गई थी। भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने बताया था कि गेंद रोकने की कोशिश में अर्शदीप चोटिल हो गए। टेन डोशेट ने कहा, "गेंदबाजी करते हुए उन्होंने गेंद रोकने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें कट लगा। 

अब हमें देखना होगा कि यह कट कितना गंभीर है।" इंग्लैंड दौरे पर बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा है; उन्होंने सिर्फ दो टेस्ट मैचों में 12 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इस दौरान दो बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। हालांकि, बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने और उनकी पीठ की समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए, मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ ने सीरीज शुरू होने से पहले ही फैसला लिया था कि वह इस दौरे पर सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच खेलेंगे। हालांकि, सीरीज में पिछड़ने के चलते, टीम मैनेजमेंट अपनी योजना पर फिर से विचार कर सकता है। सीरीज बराबरी पर लाने के लिए बुमराह को मैनचेस्टर टेस्ट में उतारा जा सकता है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jasprit Bumrah , Arshdeep Singh , Ajinkya Rahane

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD