Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आवेदकों की सुविधा के लिए ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर टोकन सिस्टम किया जाएगा शुरू: मोहिंदर भगत

कहा, पंजाब सरकार जालंधर ड्राइविंग ट्रैक पर बोझ कम करने के लिए नकोदर में एक नया ड्राइविंग ट्रैक बनाएगी

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 19, 2025, 18:00 IST

पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने गुरुवार को सर्वर में तकनीकी खराबी के बीच आवेदकों की सुविधा के लिए जालंधर के ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर टोकन सिस्टम लागू करने की घोषणा की। इस कदम से आवेदक धूप में लंबी लाइनों में खड़े होने के बजाय आराम से वेटिंग रूम में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी अमनपाल सिंह के साथ सर्वर में किसी भी तकनीकी खराबी के कारण आवेदकों को होने वाली समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी ठीक होने तक, टोकन सिस्टम आवेदकों के सम्मान को बनाए रखते हुए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

श्री भगत ने ट्रैक पर स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए तुरंत कदम उठाते हुए, राज्य परिवहन विभाग के सीनियर अधिकारियों से बात की और बताया कि काम को उचित ढंग से चलाने के लिए जल्द ही ट्रैक पर डेटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को पारदर्शी और उचित ढंग से नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जालंधर ड्राइविंग ट्रैक पर काम का बोझ कम करने के लिए नकोदर में एक नया ड्राइविंग ट्रैक स्थापित किया जाएगा, जिससे नकोदर, शाहकोट, मेहतपुर और मलसिया के आवेदकों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग इसके लिए उपयुक्त जगह की सक्रियता से तलाश कर रहा है और नया ट्रैक स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

श्री भगत ने अधिकारियों को प्रतीक्षालय में आवेदकों की सुविधा के लिए बैठने और पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर, उन्होंने ट्रैक पर आवेदकों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही प्रशासकीय सुधारों को जमीनी स्तर पर लाने के लिए 'सरकार तुहाडे द्वार' जैसी कई पहल कर चुकी है।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD