Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अभिषेक बच्चन के इंडस्ट्री में 25 साल पूरे, अमिताभ बच्चन बोले- 'जो तुमने किया, वो सबके बस की बात नहीं'

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B, Abhishek Bachchan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Jul 2025

Last updated on: Jul 19, 2025, 17:49 IST

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उनके पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन बेहद भावुक नजर आए और बेटे की तारीफ की। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जीवन का सार है 'कभी हार न मानना'। 

उन्होंने कहा 'लड़ते रहो, अंत तक डटे रहो। जीत हो या हार, कम से कम तुमने लड़ाई लड़ी।' अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए अपने ब्लॉग में कहा कि उन्होंने हमेशा खुद से ही अपनी तुलना की, जो हर किसी के बस की बात नहीं। 

अमिताभ ने लिखा, "हारने वाला, जो हिम्मत और दृढ़ता दिखाता है, वह तथाकथित विजेता से ज्यादा सम्मान पाता है। ऐसा हारने वाला हमेशा इसलिए याद किया जाता है क्योंकि 'उसने लड़ाई लड़ी और लगभग जीत गया'। यह व्यावसायिक सफलता से कहीं बड़ी उपलब्धि है।"

उन्होंने बॉलीवुड में अभिषेक के 25 साल के सफर को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि दूसरों से तुलना करना कमजोरी है। उन्होंने कहा, "25 साल कोई छोटी बात नहीं। अभिषेक, तुमने हमेशा खुद से तुलना की; यह हर किसी के बस की बात नहीं।" 

अमिताभ ने यह भी कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी नहीं रुकनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "हर दिन मैं और सीखता हूं। लोग कहते हैं कि तुमने बहुत कुछ किया, अब आराम करो। लेकिन नहीं, रुकना जीवन की हार है। कभी हार नहीं माननी चाहिए।" 

उन्होंने 'कभी हार न मानो' को सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि एक सोच बताया, जो सफलता के सफर को आकार देती है। अमिताभ ने कहा, "जीवन चुनौतियों और असफलताओं से भरा है। लेकिन, जो डटकर मुकाबला करते हैं, वे ऊपर उठते हैं। हर गिरावट एक सबक है और हर चुनौती आंतरिक ताकत की परीक्षा।" 

अभिषेक ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान हैं। यह फिल्म एक भारतीय मुस्लिम की कहानी है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा पर शरणार्थियों की मदद करता है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B , Abhishek Bachchan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD