Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 16:47 IST

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 242 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,014 और निफ्टी 64 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,044 पर था। बिकवाली का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया जा रहा है। 

शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक 323 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,490 पर था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में सपाट कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 68 अंक या 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 59,450 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 21 अंक या 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,095 पर था। 

निफ्टी में ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और कमोडिटी हरे निशान में थे। आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, बीईएल, एनटीपीसी, टीसीएस, ट्रेंट और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स थे। 

एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इटरनल (जोमैटो), एचयूएल, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, "जुलाई में अब तक भारत ज्यादातर बाजारों के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन कर रहा है, निफ्टी में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

इस गिरावट में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली का अहम योगदान है। इस साल अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियों में एक स्पष्ट पैटर्न देखने को मिल रहा है।" इस साल के पहले तीन महीनों में वे बिकवाली कर रहे थे। 

अगले तीन महीनों में वे खरीदार बन गए और सातवें महीने में अब तक के रुझान आगे भी बिकवाली का संकेत दे रहे हैं, जब तक कि कोई सकारात्मक खबर बाजार में गिरावट के रुख को पलट न दे। उन्होंने आगे कहा, "पहली तिमाही के नतीजों से मिले शुरुआती संकेत जैसे होटल उद्योग के अच्छे नतीजे, इस रुझान के जारी रहने का संकेत देते हैं। 

सभी क्षेत्रों के विशिष्ट लग्जरी सेगमेंट के अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है।" प्रमुख एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता में सबसे ज्यादा बढ़त रही। जबकि टोक्यो और सियोल में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की सकारात्मक धारणा के कारण गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 17 जुलाई को लगातार दूसरे सत्र में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 3,694 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने लगातार नौवें सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और 2,820 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD