Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

मान सरकार का नशे के खिलाफ अभियान जमीनी स्तर पर प्रभावशाली - नील गर्ग

करीब 7,000 गांवों में नशा विरोधी कार्यक्रम आयोजित, 4,500 से ज्यादा गांव हुए नशा मुक्त - गर्ग

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jul 2025

Last updated on: Jul 17, 2025, 13:54 IST

आम आदमी पार्टी के नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में 'आप' सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। अब 'युद्ध नशयां विरुद्ध' अभियान के नतीजे जमीनी स्तर पर दिखने लगे हैं।

नशे के खिलाफ सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान की सराहना करते हुए नील गर्ग ने कहा कि हाल ही में 'आप' सरकार ने पंजाब के गांवों में नशा विरोधी सेमिनार आयोजित किए थे। जहां लोगों ने शपथ ली कि वे अपने गांवों में न तो नशा बिकने देंगे और न ही किसी को नशा करने देंगे। 

ये सेमिनार 7,000 से ज़्यादा गांवों में आयोजित किए गए, जिसका नतीजा यह हुआ कि आज 4,500 से ज़्यादा गांव पूरी तरह से नशा मुक्त हो चुके हैं। कांग्रेस नेता राजा वड़िंग पर निशाना साधते हुए गर्ग ने कहा कि वड़िंग जैसे नेता दावा करते हैं कि पंजाब कभी नशा मुक्त नहीं हो सकता। 

इसके उलट मान सरकार ने बड़े नशा तस्करों के ख़िलाफ कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजा। उन्होंने कहा कि अगर इरादे मजबूत हो, तो कामयाबी जरूर मिलती है। गर्ग ने कहा कि मान सरकार ने नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। अब नशा तस्कर या तो पंजाब छोड़ रहे हैं या सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। 

इसके साथ ही, हर गली, मोहल्ले और गांवों में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को नशे से दूर किया जा सके। गर्ग ने आगे कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। 

मान सरकार ने अगले 6 महीनों में पंजाब के विभिन्न गांवों में 3,000 खेल मैदान बनाने का ऐलान किया है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें रोज़गार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत में फंसे युवा अपराधी नहीं, बल्कि मरीज हैं और मान सरकार उनका इलाज करवाकर उन्हें समाज के मुख्यधारा में लाने के प्रयास कर रही है।

गर्ग ने कहा कि पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने नशा तस्करों को राजनीतिक संरक्षण दिया, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार इन तस्करों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई कर रही है। आज पंजाब बदलाव की ओर बढ़ रहा है और हम पूरी उम्मीद के साथ कह सकते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का "नशा मुक्त और रंगला पंजाब" बनाने का सपना जल्द ही साकार होगा।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD