Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'लक्ष्मी' से हटकर पहचान बनानी थी जरूरी, ऐश्वर्या खरे ने बताई 'छोरियां चली गांव' का हिस्सा बनने की वजह

Aishwarya Khare, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jul 2025

Last updated on: Jul 17, 2025, 11:30 IST

'भाग्य लक्ष्मी' शो में लक्ष्मी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे अब एक नए रूरल रिएलिटी शो 'छोरियां चली गांव' में हिस्सा ले रही हैं। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वह आखिर क्यों शो में जा रही हैं और उन्हें इस शो में क्या खास लगा। आईएएनएस से बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि लंबे समय तक लक्ष्मी का किरदार निभाने से लोग उन्हें उसी भूमिका के रूप में पहचानने लगे थे। 

लेकिन इस शो से वह अपनी असली पहचान को दर्शकों के सामने नहीं रख पाई, इसलिए जब मुझे नए शो का ऑफर मिला, तो मैंने इसके लिए हां कर दी।ऐश्वर्या ने कहा, "मैंने इस शो के लिए हां क्यों कहा, उसकी पहली वजह ये थी कि मैंने बहुत लंबे समय तक 'लक्ष्मी' का किरदार निभाया है। मैं उस किरदार में पूरी तरह डूब गई थी। लोग मुझे आज भी 'लक्ष्मी' के रूप में जानते हैं। इसलिए ये नया शो मेरे लिए एक मौका बना जिससे लोग मुझे 'ऐश्वर्या' के रूप में भी जान सकें।"

ऐश्वर्या ने कहा, "दूसरी वजह ये थी कि 'भाग्य लक्ष्मी' के बाद मैं कुछ नया और अलग करना चाहती थी। 'छोरियां चली गांव' मुझे कुछ नया आजमाने का एक बेहतरीन मौका लगा। मुझे इसका कॉन्सेप्ट काफी अच्छा और आज के समय से जुड़ा हुआ लगा। यह शो जी टीवी जैसे बड़े चैनल पर आने की वजह है मेरे लिए और खास हो गया। यह बड़ा मौका था।

जब ऐश्वर्या खरे से पूछा गया कि क्या वह कभी गांव गई हैं, इस पर उन्होंने कहा, "हां, मैं बस एक बार गई हूं, वो भी बचपन में, शायद जब मैं चौथी या पांचवीं क्लास में थी। मुझे ज्यादा कुछ याद नहीं, लेकिन कुछ बातें आज भी याद हैं। वहां बिजली नहीं थी, पानी बहुत ठंडा था, और मेरी दादी चूल्हे पर खाना बनाती थीं। मुझे एक और चीज अच्छी तरह याद है, जब मैंने घर का गेट खोला तो एक बहुत बड़ा सरसों का खेत कोहरे से ढका हुआ था, ऐसा लग रहा था जैसे बादल जमीन पर उतर आए हों। वो नजारा बहुत सुंदर था। ये छोटी-छोटी यादें हैं, लेकिन मुझे गांव में रहने का कोई अनुभव नहीं है।"

शो के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने दो चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है- कपड़े और अपनी सोच।उन्होंने कहा, "मैं हमेशा मानती हूं कि बिना कोशिश किए हार नहीं माननी चाहिए। यही सोच मुझे आगे बढ़ने में हमेशा मदद करती है। इस शो में मैं इसी सोच के साथ जा रही हूं कि हर चीज को एक बार जरूर आजमाऊंगी। मैं कभी पहले से यह नहीं कहती कि 'मैं ये नहीं कर सकती', जब तक कि मैं उसे करके न देख लूं।"

ऐश्वर्या ने कहा कि जब हम मुश्किल चीज़ों को पार करते हैं, तो एक अलग तरह की खुशी और गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा, "मैं इस शो में इसलिए हिस्सा ले रही हूं ताकि मैं खुद को दिमाग, दिल और शरीर से मजबूत बना सकूं।"नया रियालिटी शो 'छोरियां चली गांव' जी टीवी पर जल्द ही आने वाला है। इसमें 11 शहरी लड़कियां गांव की जिंदगी जीकर अलग तरह का अनुभव करेंगी। इस शो को 'रोडीज' फेम रणविजय सिंघा होस्ट करेंगे।

 

Tags: Aishwarya Khare , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD