Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीईटी की परीक्षा के सफल संचालन में अधिकारी-कर्मचारी परीक्षार्थियों के बने सहयोगी - राजेश खुल्लर

सीईटी की परीक्षा के लिए आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप समय पर सभी प्रबंध सुनिश्चित हो

Rajesh Khullar, Chief Principal Secretary, Chief Principal Secretary of Chief Minister, Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana, Dr Sumita Misra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 15 Jul 2025

Last updated on: Jul 16, 2025, 16:08 IST

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर ने कहा कि आगामी 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा के सफल संचालन में सभी अधिकारी-कर्मचारी परीक्षार्थियों का हर सम्भव सहयोग करें। किसी भी रूप से परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।

मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में आज यहां सीईटी की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी सहित अन्य उच्चाधिकारियों उपस्थित रहे। इसके अलावा, सभी मंडलायुक्त, जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वीडियो कांफैसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे।

श्री राजेश खुल्लर ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए और दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर छोड़ने के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी फोन नहीं ले जा सकेगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि 26 व 27 जुलाई को जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों अवकाश न दिया जाए।  यदि किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश दिया गया है तो उसे भी कैंसिल किया जाए।  सीईटी परीक्षा के मद्देनजर आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित कर समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जाए।

मुख्य प्रधान सचिव ने कहा कि जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को निर्धारित समयावधि में पहुंचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला वार सुविधा हैल्पलाइन नम्बर जारी किया जाएगा। 

यदि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी आती है तो वो उस नम्बर पर सर्म्पक कर सकेगा। उन्होंने इन नम्बरों को जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने जिलों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करे, यदि वहां किसी भी प्रकार की कमी है तो समय पर उस कमी को दूर किया जाए।

इस अवसर पर गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनित गर्ग, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ता, एडीजीपी श्री संजय सिंह, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री टी.एल. सत्याप्रकाश, यूएचबीवीएनएल के एमडी श्री अशोक कुमार मीणा, परिवहन विभाग के आयुक्त श्री अतुल कुमार, राज्य परिवहन के महानिदेशक श्री सुजान सिंह, मानव संसाधन विभाग के निदेशक श्री विनय प्रताप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Rajesh Khullar , Chief Principal Secretary , Chief Principal Secretary of Chief Minister , Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana , Dr Sumita Misra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD