Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'उफ्फ… ये लव है मुश्किल' की 'कैरी' से मेरा खास जुड़ाव : आशी सिंह

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ashi Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 15, 2025, 15:54 IST

अभिनेत्री आशी सिंह इन दिनों 'उफ्फ… ये लव है मुश्किल' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इस शो में वह कैरी शर्मा का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपनी भूमिका कैरी से एक खास जुड़ाव महसूस करती हैं। 

आईएएनएस से बात करते हुए आशी ने कहा, ''मैंने अब तक जो भी रोल निभाए हैं, वे सब अलग-अलग तरह के हैं, और यह नया किरदार भी उन सबसे अलग है।'' उन्होंने आगे कहा, "जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं किसी किरदार से कैसे जुड़ती हूं, मैं आमतौर पर अपने किसी भी किरदार से ज्यादा जुड़ाव महसूस नहीं करती। 

लेकिन कैरी मेरा पहला ऐसा किरदार है जिससे मैं खास जुड़ाव महसूस करती हूं। वह कुछ हद तक मुझ जैसी है, जिस तरह वह बोलती है और चलती है। वह मुझे बेहद पसंद है।" उन्होंने आगे कहा, ''जो भी कैरी करती है, मैं भी वैसा ही करती हूं। वह बहुत भावुक है, अपनी फीलिंग्स को अच्छे से दिखाती है, और मैं भी ऐसी ही हूं। 

जब मैं अपनी फीलिंग्स को जाहिर करती हूं, तो मैं बहुत मजबूती से करती हूं।'' अपने शो 'उफ्फ… ये लव है मुश्किल' के बारे में बात करते हुए, आशी ने बताया कि उनके किरदार कैरी के लिए प्यार सबसे अहम चीज है। आशी ने कहा, ''कैरी के लिए प्यार ही सब कुछ है। 

उसके लिए प्यार बहुत मायने रखता है। मुझे नहीं पता कि वह युग से कैसे प्यार करेगी, क्योंकि उससे प्यार होना आसान नहीं है। लेकिन शायद जब वह युग को अच्छे से जानने लगेगी, तब हो सकता है, वह उससे मोहब्बत भी करने लगे… क्योंकि युग के अंदर भी एक भावनात्मक पहलू है।''

उन्होंने आगे कहा, ''युग जैसा है, उसके पीछे एक वजह है। लेकिन कैरी को अभी वो वजह नहीं पता। जब उसे यह सब पता चलेगा, तो धीरे-धीरे प्यार अपने आप हो जाएगा।'' 'उफ्फ… ये लव है मुश्किल' सोनी सब चैनल पर प्रसारित होता है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी शो है। 

इसमें दिल से जुड़ी मजेदार लव स्टोरी है। यह कहानी कैरी की है, जो महत्वाकांक्षी और जिंदादिल युवती है। उसकी परवरिश दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुई है। कम उम्र में ही उसने अपने तीन छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभाल ली थी, और आज वह आत्मनिर्भर और अपने सिद्धांतों पर अडिग है। 

वह वकील बनने की राह पर है। वहीं, इस शो में अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया 'युग' नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। वह पेशे से वकील है, लेकिन अतीत में हुए दर्दनाक हादसों के कारण वह महिलाओं को शक की निगाहों से देखता है। शो में दोनों के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिलती है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ashi Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD