Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

गेंदबाजों को बल्लेबाजी की ट्रेनिंग दी होती तो भारत जल्दी ही मैच जीत जाता : योगराज सिंह

Yograj Singh, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 15, 2025, 15:40 IST

लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पांचवे दिन के खेल पर पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने कहा कि अगर हमने पुछल्ले बल्लेबाजों को ऑलराउंडर बना दिया होता, तो मैच अब तक खत्म हो गया होता। योगराज सिंह ने सोमवार को आईएएनएस से बात की। 

उन्होंने कहा, "ऑलराउंडर पैदा नहीं होते हैं, बनाए जाते हैं। मैंने बार-बार कहा है कि गेंदबाजों से भी बल्लेबाजी कराने की जरूरत है। दूसरी पारी में सिर्फ रवींद्र जडेजा पर पूरा दबाव क्यों हैं। नीतीश रेड्डी जब आउट हुए तो उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। यह गलत है।"

उन्होंने कहा कि भारत का अंतिम पंक्ति का खिलाड़ी भी इस मैच को जीतने का दम रखता है। उन्होंने गेंदबाजों को बल्लेबाज के तौर पर भी प्रैक्टिस करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब हम बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करवा सकते हैं तो गेंदबाजों को भी करा सकते हैं। 

कोई भी खिलाड़ी पैदाइशी ऑलराउंडर नहीं होता है। किसी खिलाड़ी को ऑलराउंडर उसका कोच बनाता है। अगर कोई अच्छी गेंदबाजी कर रहा है तो उस पर थोड़ा भरोसा दिखाएंगे तो भारत के गेंदबाज भी अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों से बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कराई होती तो पूरा दबाव जडेजा पर नहीं होता। 

योगराज सिंह ने कहा कि जब तक सभी खिलाड़ियों को एक लेवल पर नहीं लाया जाता, तब तक ऐसी स्थिति फंसने पर मैच निकल नहीं सकते हैं।  पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि गेंदबाजों को 'टेलएंडर' कहना ठीक नहीं है। वह टीम के अहम खिलाड़ी हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्‍ट लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला गया, जहां पांचवें दिन मेजबान टीम भारत पर हावी रही और टीम इंडिया को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई है।

 

Tags: Yograj Singh , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD