Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

एलपीयू के 850 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा सहित 80 से अधिक देशों में ग्लोबल अवसर प्राप्त किए हैं

वैश्विक छात्र गतिशीलता को समर्थन देने के लिए ₹10.23 करोड़ की इंटरनेश्नल स्कॉलरशिप दी गईं

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 17:16 IST

ग्लोबल एकेडमिक एक्सीलेंस के प्रति अपनी प्रतिवद्धा को पूरा करते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए एक बेहतरीन यूनिवर्सिटी के रूप में है। एलपीयू के 850 से अधिक छात्रों ने 80 से अधिक देशों की लीड कर रही यूनिवर्सिटी में शिक्षा, रिसर्च के अवसर सफलतापूर्वक प्राप्त किए हैं। 

यह वैश्विक पहुँच यूनिवर्सिटी की दुनिया भर के 530 से अधिक टॉप यूनिवर्सिटी के साथ व्यापक कोलेबोरेशन द्वारा समर्थित है, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राज़ील, कोलंबिया, स्पेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, दक्षिण कोरिया और पोलैंड के संस्थान शामिल हैं। इसमें समर स्कूल कार्यक्रमों, इंटरनेशनल रिसर्च और स्टूडेंट एक्सचेंज अवसरों के साथ-साथ विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों में पूर्ण क्रेडिट स्ट्रांफऱ प्रोग्राम शामिल है। 

इन अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए, छात्रों को ग्लोबल स्कॉलरशिप के रूप में ₹10.23 करोड़ मिले, जिससे विदेश में शिक्षा हासिल करना उनके लिए ओर भी आसान हो गया। राज्यसभा सांसद और एलपीयू के संस्थापक फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, "एलपीयू में अंतर्राष्ट्रीयकरण काफी लंबे समय के एकेडमिक विजन और रणनीतिक साझेदारियों से प्रेरित है। 

हमारा लक्ष्य हमेशा से ही सार्थक और सही रिजल्ट देने वाले अवसरों के माध्यम से छात्रों को एक वैश्विक मंच प्रदान करना रहा है। वैश्विक संबंधों और एकेडमिक मोबिलिटी में निरंतर निवेश के साथ, एलपीयू न केवल ग्लोबल स्तर पर अपनी पहुँच को सक्षम बना रहा है, बल्कि एक ऐसा मॉडल भी बना रहा है जहाँ अंतर्राष्ट्रीय अनुभव भारत में शिक्षा का एक अभिन्न अंग बन जाए।"

आजकल अधिक से अधिक छात्र सक्रिय रूप से ग्लोबल अनुभव प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कई छात्र सही जानकारी न होने के कारण काफी मुश्किल का सामना करते हैं। एलपीयू अपने इंटरनेशनल अफेयर्स विभाग के माध्यम से इस अंतर को खत्म करते हुए एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जो छात्रों को सही अवसरों की पहचान करने, एप्लिकेशन को मैनेज करते हुए पूरे कांफिडेंस और सही तरीको के साथ अंतर्राष्ट्रीय रास्तों पर आगे बढ़ने में मदद करता है।

इन मौको को एक विशेष स्टाफ इकोसिस्टम मजबूत कर रहा है, जिसमें 50 से अधिक देशों के 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्टाफ सदस्य और 1,000 से अधिक अतिथि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय शामिल हैं, जो कैंपस में इंटर कल्चर एकेडमिक संवाद में पूरी तरह से योगदान करते हैं। रिसर्च के क्षेत्र में एलपीयू एक शानदार यूनिवर्सिटी बन चुकी है, जहाँ यूके, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस और अन्य देशों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर विभिन्न पीएचडी स्कॉलर्स को को-सूपरविजन मिलता है और एक मजबूत क्रास बॉर्डर एकेडमिक मॉडल का निर्माण करता है।

एलपीयू के अंतर्राष्ट्रीयकरण के दृष्टिकोण को साझा करते हुए, एलपीयू के वाइस प्रेजिडेंट डॉ. अमन मित्तल ने कहा, "ग्लोबल अनुभव कोई लक्जरी नहीं है; यह आधुनिक विद्यार्थी के लिए एक आवश्यकता है। उपलब्ध कई विकल्पों में से, क्रेडिट ट्रांसफर प्रोग्राम छात्रों के लिए एलपीयू में अपनी शिक्षा शुरू करने और बाद में टॉप इंटनेश्नल यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए सबसे उपयुक्त है। 

यह वीज़ा में देरी या अनिश्चितताओं के बावजूद भी पाठ्यक्रम पर बने रहने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनकी ग्लोबलशिक्षा हासिल करने की इच्छा बिना किसी मुश्किल पूरी हो सके।" एलपीयू ने एकेडमिक एक्सचेंज और शार्ट टर्म प्रोग्राम के माध्यम से 500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का स्वागत किया है, जिनमें फ्रांस, इंडोनेशिया, रूस और अमेरिका जैसे देशों से विद्यार्थी शामिल हैं।

अपने ग्लोबल लीडरशिप को मान्यता देते हुए, एलपीयू ने 3 मिलियन यूरो का इरास्मस फंडिंग भी हासिल किया है, जिसका उद्देश्य यूरोप भर के अग्रणी संस्थानों के साथ संयुक्त रिसर्च, एकेडमिक विकास और स्टूडेंट-स्टाफ मोबिलिटी को बढ़ावा देना है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD