Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरदासपुर स्टेट यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु आधुनिक कोर्स शुरू किए जाएंगे: हरजोत बैंस

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बेहतर परिणामों के लिए विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण वातावरण पर दिया ज़ोर

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 12:59 IST

पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, गुरदासपुर को राज्य में उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से इस अकादमिक सत्र से विश्वविद्यालय में आधुनिक और उद्यमशीलता पर केंद्रित कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए हैं ताकि ‘भविष्य के लिए तैयार’ स्नातक तैयार किए जा सकें।स बैंस ने यहां अपने कार्यालय में यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शैक्षणिक संस्थानों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।दाख़िलों में बढ़ोतरी व रणनीतिक योजना पर ज़ोर देते हुए स बैंस ने यूनिवर्सिटी में दाख़िलों में और वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए रणनीतिक योजना बनाते समय दाख़िलों से जुड़े रुझानों का विस्तृत और सटीक डेटा संकलित किया जाना चाहिए।

रोज़गार और स्टार्टअप्स पर ध्यान

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस रोज़गार और स्टार्टअप्स पर है। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रत्येक विद्यार्थी को उद्यमशीलता, स्टार्टअप्स और रोज़गार की दिशा में सक्षम बनाया जाए। विद्यार्थियों को नए बिज़नेस आइडिया विकसित करने और सार्थक रोज़गार के लिए प्रेरित किया जाए और ऐसे प्रयासों का सुव्यवस्थित डाटा संग्रह किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक ज़रूरतों के अनुरूप नौकरी और तकनीकी दृष्टिकोण से कुशल बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और फिनटेक जैसे उन्नत प्रोग्रामों को अकादमिक पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए। साथ ही, उद्योगपतियों, वाइस चांसलरों, प्रमुख संस्थाओं के निदेशकों, विषय विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को विश्वविद्यालय में बुलाया जाए ताकि वे विद्यार्थियों के साथ अपना अनुभव साझा कर सकें, उनकी अकादमिक समझ बढ़ा सकें और उन्हें जीवन में बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करें।

स बैंस ने व्यापक फैकल्टी प्रशिक्षण व विकास कार्यक्रमों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि शोध किसी भी विश्वविद्यालय का अहम हिस्सा है, जो उसकी गुणवत्ता और पहचान को दर्शाता है। उन्होंने विश्वविद्यालय से आग्रह किया कि वह क्षेत्रीय आधार पर अनुसंधान क्षेत्रों की पहचान करे और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे शोध करें जो सीधे स्थानीय समुदाय को लाभ पहुंचाएं और क्षेत्रीय विकास में सहायक बनें।

यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एस.के. मिश्रा ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि विश्वविद्यालय ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसी उभरती तकनीकों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना बना रही है। यह केंद्र कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार और एक जीवंत स्टार्टअप ईकोसिस्टम को विकसित करने पर केंद्रित होगा।

इस बैठक में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक श्री मोनीश कुमार, आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अमृतसर के निदेशक डॉ. समीर श्रीवास्तव, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रमुख श्री जगमीत बेदी, एस.बी.एस.यू. के रजिस्ट्रार डॉ. अजय महाजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गुरदासपुर स्टेट यूनिवर्सिटी के फैकल्टी व स्टाफ की सेवाएं नियमित करने को मंज़ूरी

इस बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, गुरदासपुर में वर्ष 2011 से अनुबंध पर कार्यरत फैकल्टी और स्टाफ की सेवाओं को नियमित किया जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड ने विश्वविद्यालय में 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की भी मंज़ूरी दे दी।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD