Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित ‘रोजगार मेला’ में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यकाल स्वर्णिम काल है, 25 करोड़ से ज़्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Rozgar Mela, Bhopal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 11:20 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश, भोपाल में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले के माध्यम से देशभर में आज 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन भारत के लिए वरदान है। 

विकसित भारत के निर्माण का महायज्ञ उनके नेतृत्व में चल रहा है। सभी क्षेत्रों में बहुत व्यापक काम हो रहा है। रोजगार की दृष्टि से देखें तो प्रधानमंत्री श्री मोदी  का यह कार्यकाल स्वर्णिम काल है। 25 करोड़ से ज़्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं।

उन्होंने गरीबी को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया है।“ आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “डायरेक्ट एम्प्लॉयमेंट हो या इनडायरेक्ट अगर सीधे रोजगार की दृष्टि से देखें, शासकीय सेवाओं में तो 10 लाख से ज़्यादा नौजवानों को अब तक नियुक्ति पत्र देकर रोजगार दिया जा चुका है। 

उनमें से 51,200 से ज़्यादा को आज रेलवे सहित विभिन्न विभागों में सीधे शासकीय सेवा में सम्मिलित किया गया है वह भी पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत, केवल योग्यता के आधार पर।“ अंत में श्री चौहान ने कहा कि “इन सभी नौजवानों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

यह रोजगार केवल इनके लिए नहीं है विकसित भारत के निर्माण में ये सभी प्रधानमंत्री के सहयोगी रूप में दिन-रात काम करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस विजन और सोच के लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद।“

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Rozgar Mela , Bhopal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD