Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टेकऑफ के दौरान कोई पायलट स्विचों से छेड़छाड़ नहीं करता : एविएशन एक्सपर्ट मार्क मार्टिन

Hadsa, Ahmedabad Plane Crash, Air India flight AI 171, Ahmedabad to London,Gatwick Airport, Sardar Vallabhbhai Patel International Airport, Ahmedabad, Airport Authority
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 18:52 IST

एविएशन एक्सपर्ट मार्क मार्टिन ने एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 की दुर्घटना पर अपनी राय दी है। यह बोइंग ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक यात्री को छोड़कर सभी की जान चली गई थी। 

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 के हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट पर एविएशन एक्सपर्ट मार्क मार्टिन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि कोई भी पायलट इतना बेवकूफ या लापरवाह नहीं होता कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान, जब पूरा ध्यान सामने लगे उपकरणों पर होता है, तब कॉकपिट के बीच वाले हिस्से में लगे स्विचों से छेड़छाड़ करे।

एशिया की एविएशन सेफ्टी कंपनी मार्टिन कंसल्टिंग के सीईओ मार्क मार्टिन ने कहा कि किसी भी पायलट के लिए उड़ान के दौरान टेकऑफ और लैंडिंग सबसे अहम समय होते हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि टेकऑफ के दौरान पायलट का पूरा ध्यान फ्लाइट इंस्ट्रूमेंट्स और विमान को मैन्यूअली उड़ाने पर होता है। 

आम तौर पर 2 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद ऑटोपायलट लगाया जाता है। इस दौरान पायलट का ध्यान सिर्फ फ्लाइट को कंट्रोल करने पर होता है।एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया फ्लाइट 171 के इंजनों को ईंधन आपूर्ति करने वाले दोनों ईंधन नियंत्रण स्विच एक के बाद एक 'रन' से 'कटऑफ' पोजिशन में चले गए, जिससे दोनों इंजन बंद हो गए।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में एक पायलट को दूसरे से पूछते हुए सुना गया कि उसने ईंधन बंद क्यों किया, जिसके जवाब में दूसरा पायलट कहता है कि उसने ऐसा नहीं किया।मार्टिन ने कहा कि इस रिपोर्ट का सभी 787 ऑपरेटरों पर वैश्विक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह लगभग असंभव है कि कोई भी पायलट, खासकर टेकऑफ के दौरान, थ्रस्ट लेवल के पीछे लगे स्विचों में दखलंदाजी या छेड़छाड़ करना चाहेगा। ज्यादा से ज्यादा, आप कॉकपिट के आगे वाले पैनल में लगे लैंडिंग गियर को ऊपर उठाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, या फ्लैप्स को ऊपर उठाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पूरी, व्यापक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करना जरूरी है।बता दें कि विमान के दोनों पायलट के पास उड़ान से पहले पर्याप्त आराम का समय था। को-पायलट उड़ान संचालित कर रहा था, जबकि मुख्य पायलट उड़ान की निगरानी कर रहा था।

फ्लाइट एआई171 का चालक दल हवाई अड्डे पर पहुंचा था और उड़ान से पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया था, जिसमें वे उड़ान के लिए फिट पाए गए थे। विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 15 बिजनेस क्लास में और 215 इकोनॉमी क्लास में थे।

 

Tags: Hadsa , Ahmedabad Plane Crash , Air India flight AI 171 , Ahmedabad to London , Gatwick Airport , Sardar Vallabhbhai Patel International Airport , Ahmedabad , Airport Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD