Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

दीपिका पादुकोण ने बताया उनके लिए क्या है 'सेल्फ केयर' का मतलब

Deepika Padukone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 18:13 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मास्क लगाए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सेल्फ केयर के महत्व पर एक संदेश भी लिखा।  अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक मिरर सेल्फी शेयर की। 

अभिनेत्री ने फेस मास्क लगाया हुए, और दर्पण के सामने पोज देते हुए हल्की मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं। दीपिका ने मैसेज में कहा, "मेरे लिए सेल्फ केयर उन छोटे-छोटे रोजमर्रा के कार्यों को अपनाने के बारे में है, जो खुशी लाते हैं।"सेल्फ केयर माह के अवसर पर, दीपिका ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे अपने लिए कुछ पल निकालें। 

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी वेबसाइट पर प्रशंसकों के लिए एक खास उपहार इंतजार कर रहा है। दीपिका हमेशा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री, अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की फिल्म में शामिल हो गई हैं, जिसका शीर्षक है- 'एए22एक्सए6'फिल्म बनाने वाली कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''विजय पथ पर अग्रसर रानी। 

स्वागत है दीपिका पादुकोण।''मेकर्स ने 'एक्स' पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डायरेक्टर एटली और दीपिका पादुकोण सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान एटली उन्हें अपनी फिल्म की कहानी बताते हैं। वीडियो में दीपिका के कुछ 'मोशन कैप्चर' की भी झलक है, जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में एक योद्धा का किरदार निभाएंगी, जो घोड़े पर सवार है और जिसे तलवार चलाने में महारत हासिल है।

दीपिका अपनी छोटी बच्ची 'दुआ' की जिम्मेदारियों में भी व्यस्त हैं। अभिनेत्री और उनके पति रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में अपने पहले नन्हे मेहमान का स्वागत किया।अभिनेत्री ने 2012 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को डेट करना शुरू किया था। 

उन्होंने 2018 में इटली में शादी की थी। दीपिका आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर, अक्षय कुमार, श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Deepika Padukone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD