Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने 21वीं अमरनाथ यात्रा को झंडी देकर रवाना किया

वीरेश शांडिल्य ने कहा अमरनाथ यात्रा को आतंकी भी रोकने में असफल रहे क्योंकि भारत के 100 करोड़ सनातनियों की आस्था का प्रतीक है यात्रा, वीरेश शांडिल्य ने विश्व हिन्दु तख्त की तरफ से 5100 रूपए की राशि भी भेंट की

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 18:02 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने आज अंबाला शहर में 21वीं पवित्र अमरनाथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने विधिवत रूप से पूजा कर नारियल तोड़ अमरनाथ यात्रियों से भरी बस को रवाना किया। 21वीं यात्रा के आयोजक विक्की मेहता, सुशील विज, तरसेम सैनी, दिलशेर सिंह, मोनू रोहित सैनी ने वीरेश शांडिल्य का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। 

इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने अमरनाथ यात्रा के लिए विश्व हिन्दु तख्त के कोष से 5100 की राशि आयोजक विक्की मेहता को सौंपी। विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अमरनाथ यात्रा को रूकवाने के लिए और श्रद्धालुओं को डराने के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों ने साजिशें रची, अमरनाथ यात्रा पर हमले तक करवाए लेकिन भोले की फौज किसी आतंकी हमले व धमकियों से नहीं डरी क्योंकि भोले बाबा के भारत में 100 करोड़ से अधिक सनातनी भक्त हैं और भोले बाबा के लिए अपनी जान दे सकते हैं। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि पहलगांव घटना के बाद भी हजारो श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा करने जा रहे हैं। हालांकि मोदी सरकार व गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के भारी भरकम इंतजाम किए हुए हैं और परिंदा भी यात्रा की तरफ पर नहीं मार सकता।

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अमरनाथ यात्रा से पूरे विश्व में सनातन का नहीं बल्कि हर समाज का उद्धार होता है क्योंकि भोले शंकर कण कण में विराजमान है विश्व में विराजमान हैं और सबका कल्याण करते हैं। वीरेश शांडिल्य ने 21वीं अंबाला से जा रही अमरनाथ यात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो और इस बार बाबा सबका भला करें, हर हाथ को काम हर पेट को रोटी, हर सिर को छत दें, आपसी भाईचारा बने और पाकिस्तान का विनाश हो ताकि पहलगांव जैसी घटनाएं न हो। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा सनातनियों में कितनी श्रद्धा है और भोले में अटूट विश्वास है तभी इतनी मुश्किल यात्रा, मुश्किल सफर खुशी खुशी कटता है क्योंकि भोले शंकर अपने हर श्रद्धालु के साथ चल रहे हैं। इस मौके पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र पाल केके, मनीष पासी, गोल्डी पाहवा, महिंद्र धीमान भी वीरेश शांडिल्य के साथ मौजूद थे। 

इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने अमरनाथ यात्रा को लेकर एक भोले शंकर की किताब का विमोचन किया।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD