Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

सनी देओल ने पूरी की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, बोले- ‘मिशन पूरा, फौजी साइन ऑफ

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 14:02 IST

अभिनेता सनी देओल ने अपनी आगामी वॉर-ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की।  अभिनेता सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर-2' की शूटिंग खत्म कर ली है। गदर अभिनेता ने सेना की वर्दी में एक तस्वीर साझ की। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,"मिशन पूरा हुआ! फौजी,साइन ऑफ! बॉर्डर 2 से मेरी शूटिंग पूरी हो चुकी है। जय हिंद।

उन्होंने तस्वीर के बैकग्राउंड में पहली ‘बॉर्डर’ फिल्म के मशहूर गाने 'संदेशे आते हैं' को भी एड किया। गाना शुरू होने से पहले सनी की आवाज में संदेश है, “27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वह लौटेगा। आज, उस वादे को पूरा करते हुए, मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी वापस आए हैं। भारत की पवित्र मिट्टी को सलाम करने।”

फिल्म में वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं। दोनों ने हाल ही में पुणे में अपनी शूटिंग पूरी की। अहान ने इंस्टाग्राम पर सह-कलाकार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और निर्देशक अनुराग सिंह के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने लिखा, “और क्या है ये बॉर्डर...? बस एक फौजी और उसके भाई हैं। पुणे में शूटिंग पूरी, अब अगले पड़ाव की ओर।”

वरुण ने भी पुणे के एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) शेड्यूल पूरा होने की घोषणा की। उन्होंने अहान के साथ चाय और बिस्कुट का आनंद लेते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "चाय और बिस्कुट एनडीए में मेरी शूटिंग खत्म हुई और हमने सेलिब्रेट किया बिस्कुट के साथ।" अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित अपकमिंग युद्ध ड्रामा में सनी देओल भी हैं। फिल्म में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं। इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD