Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ, सेंसेक्स 689 अंक फिसला

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market, Sensex News Today, Sensex Latest News, Sensex Updates, Sensex Graph, Sensex Graph Today, Sensex Verdict, Sensex Today Verdict, Sensex Option Change, Sensex Today Live, Sensex Share Price
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 17:49 IST

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 689.81 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,500.47 और निफ्टी 205.40 अंक या 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,149.85 पर था। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 517.75 अंक या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,642.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 192.80 अंक या 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,763.45 पर था। 

गिरावट का नेतृत्व ऑटो, आईटी और रियल्टी ने किया। ये तीनों ही इंडेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा पीएसयू बैंक, एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे। फार्मा और एफएमसीजी हरे निशान में थे। 

सेंसेक्स पैक में एचयूएल, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी, इटरनल, एसबीआई और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। टीसीएस, एमएंडएम, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, टाइटन, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट टॉप लूजर्स थे। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, "पहली तिमाही के आय सत्र की धीमी शुरुआत और अमेरिका द्वारा कनाडा पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी के कारण घरेलू बाजार में नकारात्मक कारोबार हुआ।"

उन्होंने आगे कहा, "निवेशक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति के तहत तिमाही आय पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हालांकि, निकट भविष्य में, मौजूदा प्रीमियम मूल्यांकन और कम खर्च व टैरिफ अनिश्चितता जैसी वैश्विक चुनौतियां नए निवेश को रोक सकती हैं। 

ऑर्डरों में देरी और नए निवेश के कारण आईटी सूचकांक का प्रदर्शन कमजोर रहा, जिसका असर वित्त वर्ष 2026 के आय अनुमानों पर पड़ सकता है।" शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह 9:38 पर सेंसेक्स 216 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,973 और निफ्टी 51 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,310 पर था।

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market , Sensex News Today , Sensex Latest News , Sensex Updates , Sensex Graph , Sensex Graph Today , Sensex Verdict , Sensex Today Verdict , Sensex Option Change , Sensex Today Live , Sensex Share Price

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD