Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विश्व जनसंख्या दिवस पर योगी आदित्यनाथ ने की खास अपील, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- बढ़ी आबादी का पड़ता है नकारात्मक असर

Special Day, World Population Day, World Population Day 2025, World Population Day Theme, World Population Day 2025 Theme, World Population Day Theme 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 16:57 IST

शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भारत के प्रमुख नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अपने विचार साझा किए हैं, जिसमें संतुलित जनसंख्या, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास की आवश्यकता पर बल दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण अनिवार्य नीति है।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण को राष्ट्र-निर्माण की अनिवार्य नीति बताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि संतुलित जनसंख्या समृद्ध समाज और सतत विकास की नींव है। सीएम योगी ने जन-जागरूकता, जन-भागीदारी और नीतिगत प्रयासों के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि यह लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब समाज और सरकार मिलकर काम करें।

उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस पर देशवासियों से 'संतुलित जनसंख्या-सक्षम भारत' के संकल्प को मजबूत करने की अपील की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स हैंडल पोस्ट में लिखा, "तेजी से बढ़ती जनसंख्या हमारे संसाधनों, पर्यावरण और जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित करती है। 

आइए, हम सभी जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के महत्व को समझें और समाज को जागरूक कर एक संतुलित एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।" केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विश्व जनसंख्या दिवस पर एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि जनसंख्या विस्फोट जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। 

असंतुलित जनसंख्या वृद्धि समाज, राष्ट्र और उपलब्ध संसाधनों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। मेघवाल ने अपने संदेश में भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और बेहतर दुनिया सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण न केवल पर्यावरण और संसाधनों के संरक्षण के लिए जरूरी है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण है।

वहीं, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भारत की विशाल जनसंख्या को देश की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है और इसमें अपार संभावनाएं छिपी हैं। शिवकुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सभी के लिए समान अवसरों के माध्यम से इस जनसांख्यिकीय लाभ को प्रगति का आधार बनाने की बात कही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि विश्व की जनसंख्या 2038 तक 9 अरब, 2057 तक 10 अरब और 2098 तक 10.9 अरब तक पहुंचने के बाद इसमें कमी शुरू हो सकती है।

 

Tags: Special Day , World Population Day , World Population Day 2025 , World Population Day Theme , World Population Day 2025 Theme , World Population Day Theme 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD