Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

उत्तराखंड के धारचूला में फटा बादल, पुल बहने से गांवों का संपर्क टूटा

Hadsa, Weather, Landslides Uttarakhand, Flash Floods, Pithoragarh, Cloud Torn Uttarakhand, Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिथौरागढ़ , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 14:13 IST

मानसून के दौरान उत्तराखंड में लगातार लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जिंदगी बदहाल है। इसी तरह पिथौरागढ़ के धारचूला में बादल फटने के कारण कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया। धारचूला तहसील के दारमा वैली स्थित तीजम गांव में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  

घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। बादल फटने से तीजम गांव को मुख्य क्षेत्र से जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बह गया, जिससे गांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। 

हालांकि, बादल फटने के बाद से नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे आसपास के गांवों में भी खतरे की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने खुद अपने मोबाइल फोन से घटना के वीडियो बनाए और उन्हें प्रशासन तक पहुंचाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

एक ग्रामीण ने वीडियो के जरिए वहां के हालात बताए। उन्होंने कहा, "एक पुल जो ग्रामीणों के लिए मुख्य रास्ता था, वो बहकर करीब आधा किलोमीटर दूर जा चुका है। ये पुल आसपास के कई गांवों को जोड़ता था, लेकिन बादल फटने की घटना के बाद सुबह यहां पुल नहीं दिखा।"

उन्होंने बताया कि इस पुल से काफी बच्चे दूसरे गांव में पढ़ने के लिए जाते थे। अन्य ग्रामीणों का भी यहां से आना-जाना होता है। फिलहाल यहां कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता नहीं है। प्रशासन से मांग करते हुए ग्रामीण ने कहा, "हम शासन-प्रशासन से गुजारिश करते हैं कि कैसे भी करके यहां के लोगों के लिए हेली की व्यवस्था की जाए।"

फिलहाल हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। आपदा प्रबंधन विभाग ने घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया है। 

 

Tags: Hadsa , Weather , Landslides Uttarakhand , Flash Floods , Pithoragarh , Cloud Torn Uttarakhand , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD