Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

हम राज्यभर में चल रही 12 परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

देहरादून , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 15:22 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम प्रगति पोर्टल के माध्यम में राज्य में चल रही 12 बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि अगर उसमें किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाए, तो तत्काल दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं खुद इन परियोजनाओं की समीक्षा करके यह सुनिश्चित करूंगा कि कहीं पर कोई दिक्कत नहीं हो।

कई जिलों में हमारी परियोजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसमें प्रमुख रूप से चमौली, पिथौरागढ़ सहित अन्य सीमांत जिलों की परियोजनाएं भी शामिल हैं। अन्य एजेंसियां भी तालमेल स्थापित करके परियोजनाओं को संचालित करने की कोशिश कर रही है, ताकि विकास की गति में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आंतरिक प्रक्रियाओं को संपन्न करने की दिशा में किसी भी प्रकार की विलंब नहीं हो।

इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। हमें यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सभी परियोजनाओं को एक तय समय सीमा के तहत हर हाल में पूरा किया जाए, क्योंकि आमतौर पर समय बढ़ने से उन परियोजनाओं को पूरा करने में समय बढ़ जाता है, जिससे लागत बढ़ जाती है और इस वजह से सरकार पर आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है।

इन्हीं सब बिंदुओं पर आज विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सबकुछ नियमों के अनुरूप ही हो और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाए। साथ ही, उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में उत्तराखंड के मॉडल को प्रमुखता से स्थान मिला और इसकी सराहना की गई।

मैं इसके लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करना चाहूंगा, क्योंकि उनके नेतृत्व में ही हमने सबसे पहले सिलक्यारा टनल का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सभी संस्थाओं ने अपनी तरफ से पूरा सहयोग दिया, जिसमें आम नागरिक से लेकर प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे हैं।

मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस अभियान को पूरा करने की दिशा में लगातार 17 दिनों तक रात दिन काम किया। जिन लोगों ने भी इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में अपनी तरफ से योगदान दिया, वे सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD