Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तीरंदाजी विश्व कप: ऋषभ-ज्योति ने बनाया 'मिक्स्ड टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड'

Sports News, Archery WC, Archery World Cup, Archery World Cup Word Record, World Record Archery, Rishabh Yadav, Jyothi Surekha Vennam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैड्रिड , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 14:08 IST

भारत के ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी विश्व कप के चौथे और अंतिम चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन राउंड में नया कंपाउंड मिक्स्ड टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में कुल 1431 (70 एक्स) अंक हासिल किए और 144 एरो के मिक्स्ड टीम स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

यह रिकॉर्ड पहले डेनमार्क की टान्जा गेलेंथिएन और मैथियास फुलर्टन के नाम था, जिन्होंने क्राको-मालोपोल्स्का 2023 यूरोपियन गेम्स में 1429 अंक बनाए थे। 'वर्ल्ड आर्चरी' ने 22 वर्षीय ऋषभ के हवाले से कहा, "यह खास है, क्योंकि मिश्रित टीम हाल ही में ओलंपिक में शामिल हुई है। हम समय के साथ ऐसी छोटी-छोटी उपलब्धियां हासिल करते रहे हैं।

हमने सीजन की शुरुआत मिश्रित टीम स्वर्ण पदक (फ्लोरिडा 2025) के साथ की थी, लेकिन अगले दो चरण में हम मिश्रित टीम में एक साथ शूटिंग नहीं कर पाए। अब चौथे चरण में हम फिर से साथ हैं। हम दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम अपनी निरंतरता से खुश हैं।"

इस बीच, ऋषभ और ज्योति ने कंपाउंड पुरुष और महिला व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, उन्होंने व्यक्तिगत के साथ-साथ टीम इवेंट्स में भी शीर्ष वरीयता प्राप्त की। ऋषभ ने वैली हर्मोसो स्टेडियम में 85 एथलीट्स के बीच टॉप पोजिशन बनाए रखी और 30 एरो में परफेक्ट 300 स्कोर के साथ ब्रैडेन गेलेंथिएन के कंपाउंड पुरुष वर्ग के 718 अंकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की दिशा में अग्रसर नजर आए।

भले ही ऋषभ रिकॉर्ड से चूक गए, लेकिन 72 में से 68 एरो 10-रिंग में (35 एक्स) लगाकर उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया। शंघाई 2025 स्टेज-2 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ऋषभ ने 716 का स्कोर बनाकर अपना नया पर्सनल बेस्ट हासिल किया। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में प्रियांश ने 710 और अमन सैनी ने 709 अंक बनाए, जो क्रमशः 10वें और 11वें स्थान पर रहे।

वहीं, कंपाउंड महिला वर्ग में एशियन गेम्स की चैंपियन ज्योति ने भी 715 (35 एक्स) अंकों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाते हुए अपने इवेंट में टॉप सीडिंग हासिल की। ज्योति ने कहा, "मैं इस साल अच्छा प्रदर्शन कर रही हूं, लेकिन कहीं न कहीं मुझे लग रहा था कि कुछ पीछे छूट गया है। 

लेकिन सुबह की प्रैक्टिस के बाद से, मैं जिस तरह से शूटिंग कर रही थी, उससे मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं क्वालिफिकेशन में भी उसी तरह शूटिंग करना चाहती थी।" परनीत कौर (702) और 16 वर्षीय नवोदित पृथिका प्रदीप (699) ने क्रमशः सातवां और 10वां स्थान हासिल किया, जिससे महिला टीम स्पर्धा में भारत को कुल 2116 अंकों के साथ शीर्ष वरीयता मिली।

 

Tags: Sports News , Archery WC , Archery World Cup , Archery World Cup Word Record , World Record Archery , Rishabh Yadav , Jyothi Surekha Vennam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD